सकल जैन समाज कुचामन सिटी कि एक मीटिंग नागौरी नशियां जी सब्जी मंडी मे श्री जैन वीर मण्डल के तत्वाधान मे सर्व प्रथम णमोकार महामंत्र बोलकर शुरुआत की गई।
अध्यक्ष सौभागमल गगवाल सचिव सुभाष पहाडिया ने बताया की जीवो ओर जीने दो सन्देश के प्रतिपालक वर्तमान शासंन नायक 1008 भगवान महावीर का 2624 जन्म महोत्सव कल्याणक हर वर्ष की भांति बडे ही धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ।

शिविर सयोजक अशोक अजमेरा सचिन गगवांल के अनुसार नववर्ष, रामनवमी, 1008 भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव, वीर हनुमान जयंती, अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य मे 6 अप्रेल को राजस्थान जैन सभा जयपुर व श्री जैन वीर मण्डल कुचामन द्वारा सर्व समाज क सहयोग से आयोजित श्री जे. डी. जैन इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल, पलटन गेट पर स्व. श्रीमती भंवरीदेवी व स्व.श्री भंवरलाल जी डोसी परिवार के सोजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रखा गया है
जैन समाज की बहुउपयोगी परिवार सूचि एवं मोबाईल निर्देशिका बनाने के सोजन्य कर्ता श्री लालचंद पाडंया कि समृति मे प्रमोद कुमार, अंकित, पुलकित पाडंया परिवार द्वारा जल्द बनाकर समाज मे वितरीत कि जाएगी दोनो सोजन्य कर्ता परिवार का सभी ने धन्यवाद देकर साधुवाद किया।
भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव की पुर्व सध्यां 9 अप्रैल को सांयकाल 7/30 बजे अहिंसा सर्किल डीडवाना रोड पर दीपक प्रज्ज्वलन कर आरती भक्ति कि जायेगी।

विनोद झाझरी सजंय सेठी के अनुसार महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 10 मार्च को प्रातः सभी जिनालयों मे जलाभिषेक शान्तिधारा पुजा विधान किए जायगे।
प्रातः 9 बजे नागौरी मन्दिर पुरानी धान मंडी से भव्य शोभा यात्रा पलटन गेट, गोल प्याऊ, सब्जी मंडी मे महावीर चौक पर झन्डा रोहण किया जाएगा, पुराने बस स्टेन्ड, अम्बेडकर सर्किल, डीडवाना रोड, अहिंसा सर्किल, महावीर मन्दिर प्रांगण मे पाण्डुशिला पर भगवान महावीर का कलशाभिषेक शान्ति धारा आरती व सास्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात शोभायात्रा वापस डीडवाना रोड आथूना दरवाज होकर वापस नागोरी मन्दिर पहुचेगी।
दोपहर चार बजे श्रीजी की रथयात्रा पलटन गेट पुराना बस सटेन्ड अम्बेडकर सर्किल जैन भवन आथूना दरबाजा होकर वापस मन्दिर जी पहुचनने पर श्री जी को वापस वेदी पर विराजमान किए जायेगा।
सांयकाल नागौरी मन्दिर जी पचंप्रमेष्ठी, भगवान महावीर की संगीतमय भव्य आरती कि जाएगी।
पुरुष सफेद व महिलाए केशरिया वस्त्र पहनकर जूलूस कि शोभा बढाएगे।
Quick News News as quick as it happens