Friday , 16 January 2026

युवक ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या

  कुचामन सिटी, ( क्विक न्यूज़ )-35 वर्षीय युवक मज़हर खान ने आज सुबह स्थानीय लोहारिया बस में फांसी के फंदे से लटक कर अपनी इह लीला को समाप्त कर लिया। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मजहर खान यहां पर अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।

       अजमेर निवासी मजहर खान पिछले 5 वर्षों से यहां तंदूर रोटी बनाने का काम करता था। मज़हर तीन बच्चो का बाप था और वह नशे का आदी था। नशे की आदत की वजह से उसके घर में लड़ाई झगड़ा आम बात थी।

       सुबह कोई व्यक्ति मज़हर से फोन पर बात करना चाहता था। काफी बार कोशिश करने के बावजूद मज़हर ने फोन नहीं उठाया तो फोन करने वाले ने मज़हर के पड़ोसियों को फोन मिला कर बात करवाने का बोला। ज़ब पड़ोसी के बच्चे मजहर से बात करवाने उसके कमरे में गए तो मजहर फंदे से लटका मिला।तब पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी मे रखा गया है।आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई : जिला कलेक्टर कार्यालय में की शिकायत

  क्विक न्यूज़ आज कुचामन शहर में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रमुख मुद्दों को लेकर डीडवाना …