
मुकेश कुमावत को प्रदेश कांग्रेंस ओबीसी प्रकोष्ट के प्रदेश महासचिव मनोनीत किये जाने पर क्षेत्रीय पुर्व
विधायक एवं पुर्व उप मख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने पुर्व विधायक स्व. हरीशचन्द्र कुमावत घर पहँचकर सैंकड़ों
कांग्रेसजनों एवं समाज बंधुओ की उपस्थिति में माला व साफा पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। तत्पश्चात महेंद्र
चौधरी द्वारा स्व.हरीश कुमावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

“इस अवसर पर महेन्द्र चौधरी ने बताया कि पुर्व विधायक स्व. हरीशचन्द्र कुमावत क्षेत्र एवं कुमावत समाज के
कद्दावर नेता थे, इनकी पारिवारिक प्रतिष्टा को ध्यान में रखते हए इनके छोटे पुत्र मुकेश कुमावत को कांग्रेस पार्टी ने
प्रदेश स्तरीय ओबीसी प्रकोष्ट के महासचिव पद पर इस विश्वास के साथ मनोनीत किया है कि क्षेत्र के कुमावत
समाज सहित अन्य ओबीसी वर्ग के लोगों के हक व अधिकार के लिये हर स्तर पर संघर्ष कर उनका मान बढायेंगे।
‘इससे निशिंचत तौर पर कुमावत समाज का कांग्नेंस पार्टी के साथ और अधिक जूड़ाव होगा।

इस अवसर पर मुकेश कुमावत ने बताया कि मेरे पिता नावां सहित नागौर भारतीय जनता पार्टी के भीष्म
पितामह कहे जाते थे तथा जिले में भाजपा के विस्तार में उनके महत्वपुर्ण योगदान के उपरान्त इन्हें जिलाध्यक्ष के पद
से आगे कभी कोई जिम्मेदारी न देकर समय-समय पर उनके हितों के साथ कुठाराघात ही किया था। जिससे वो
अपनेआप को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इन सबके चलते मैंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। कांग्रेस पार्टी ने
मुझे प्रदेश स्तरीय ओबीसी प्रकोष्ट में महासचिव का जो दायित्व सौंपा है, इसका मैं भली भांति निवर्हन करूंगा तथा
पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मझे मिले दायित्व से जहां क्षेत्र के कुमावत समाज का मान
सम्मान बढा है, वहीं अन्य ओबीसी समाज के लोगों में भी एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मैं क्षेत्र में कांग्रेस
पार्टी की मजबूती के लिये निरन्तर कार्य करता रहूँगा।

इस अवसर पर मदनलाल कुमावत,सरपंच गोविन्द मारोठिया , निवर्तमान सभापति आसिफ खान , हेमराज
चावला निवर्तमान उपसभापति,वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता शेर खान , सूतेन्द्र सारस्वत नगर कांग्रेस अध्यक्ष, उदय सिंह खारिया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष,सुनील कुमावत, किशोर कुमावत, मानाराम आईथान, राकेश घोडेला,किशोर किरोडीवाल पप्पु राजोरिया, कमल मारवाल, टोइराम किरोडीवाल, दीनदयाल कुमावत, खेताराम माली, जगदीश आईथान, ईश्वरराम सोहु , पंच परसाराम बुगालिया , मन्नाराम फौजी, डरा राम चौधरी,बलबीर बुगालिया , पार्षद जवानाराम, पार्षद श्यामलाल बागड़ा, पार्षद अयुब तेली, शंकर मोहनपुरिया, सल्लाराम चौधरी सहित सैंकडों लोग उपस्थित रहे ।
Quick News News as quick as it happens