लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर एवं मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर मजदूरों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नामांकन करवाया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, प्रधानाचार्या मंजू चौधरी, विष्णु मोयल ने मजदूरों की बस्ती पहुंचकर लोगों से बातचीत कर शिक्षा का महत्व बताया एवं बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया।

इस पर काफी बच्चों ने शिक्षा प्राप्त करने के प्रति उत्साह दिखाया एवं बच्चों के अभिवावकों ने भी सहमति जताई तथा तुरंत विद्यालय पहुंचकर बच्चों का नामांकन करवाया। इस दौरान लॉयन राम काबरा ने बस्तीवासियों से कहा इन बच्चों को अच्छा बचपन देने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के उजाले से निश्चित रूप से यह अपना एवं परिवार का भविष्य बना सकते है।

मंजू चौधरी ने कहा सरकार एवं सामाजिक संस्थाएं आपके बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए हर तरह से प्रयासरत है, फिर भी आप इन्हें स्कूल क्यों नहीं भेज रहे। इस पर बस्तीवासियों ने कहा मजदूरी करने में ही व्यस्त रहे। आप लोगों के समझाने पर शिक्षा का महत्व समझ में आया। आज से ही स्कूल भेजेंगे ताकि इनकी जिंदगी बन जाए। मंजू चौधरी ने बताया लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के साथ मिलकर किए गए प्रयासों से आज 20 बच्चों का नामांकन हुआ। ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे ताकि अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा का लाभ मिले।
Quick News News as quick as it happens