Wednesday , 19 March 2025

मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में दिखा रहे है दमखम

               मावट और कड़ाके की ठंड के बीच खेल का आनंद ले रहे है मंत्रालयिक कार्मिक।

                          * अतिथियों ने खेल भावना से खेलने का दिया संदेश

                    कुचामन सिटी 51 वीं राज्य स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2024- 25 का शनिवार को पीएमश्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी के संयोजन में भोमराजका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन कॉलेज और खेल स्टेडियम कुचामन सिटी में विभिन्न खेलो का आयोजन हुआ। खेल प्रतियोगिताएं दिनांक 30 दिसंबर तक आयोजित होगी और इसी दिन समापन समारोह भी आयोजित होगा।

                                   मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डीडवाना कुचामन सुरेंद्र सिंह शेखावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश राय, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकार दिनेशसिंह चौधरी, रामेश्वरलाल जाट, श्रीमती मंजू चौधरी संयोजक एवं प्रधानाचार्य पीएमश्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी,भामाशाह ओमप्रकाश भोमराजका ने आज खेलने वाले कार्मिकों का उत्साह वर्धन किया। जगदीश राय ने कहा कि जैसे जैसे परिणाम आ रहे है वैसे ही उनके दस्तावेज आदि तैयार किए जा रहे है। श्रीमती मंजू चौधरी संयोजक एवं प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीईओ जगदीश राय, खेल प्रभारी रामेश्वर लाल भाकर शा. शिक्षक, राजेश कुमार उपजिला शिक्षा अधिकारी शा.शिक्षक, आनंद राम डॉडवाड़िया ने कार्मिक खिलाडियों के होने वाले मैच के परिचय सत्र में भाग लिया।                          भंवरलाल बुरड़क, डॉ.भंवरलाल गुगड़, खेलप्रभारी रामस्वरुप चौधरी, प्रधानाचार्य राजेंद्र मुवाल, प्रद्युम्न शर्मा, पेमाराम, मुन्नालाल रणवाँ, संजय भार्गव, सुरजी देवी स्कूल से मदनलाल भींचर, पंकज पारीक, जाहिर खान, डॉ ईश्वर बेड़ा, सूरज प्रकाश गौड़, शिव कुमार गौड़, संदीप जोशी, गोपाल गांधी, रामनिवास, रमेश चौधरी, प्रकाश गौड, लक्ष्मण शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, सुरेश कुमार मूंड, देवेंद्र सिंह चौधरी, इमरान राव, हुकमाराम गोदारा, चंपालाल सोनी, ओमसिंह, जीवनराम जांगिड़, ओंकारमल दूधवाल, गिरधारी ढाका, सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट में शामिल हुए।

               सभी संभाग अनुसार आवास व्यवस्था की गई है। नो मंडल और निदेशालय इकाई सहित दस संभाग भाग ले रहे है। खेल प्रतियोगिता हेतु कंट्रोल रूम प्रभारी हरिराम कुमावत, शंकरसिंह, हर्षिता पारीक, आरती , दीपक गहलोत, संजीव कुमार, कार्तिक शेखावत, विजय लक्ष्मी, श्यामलाल कुमावत और सभी मैदानों पर प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सा विभाग की मेडिकल टीम में

                        सुरेश बागड़ा , भंवरलाल, शंकरलाल कुमावत, दिनेश, अमन वर्मा अपनी सेवा दे रहे है। खेलो में बॉलीबॉल (पुरुष), फुटबॉल (पुरुष),

टेबल टेनिस पुरुष/महिला

खो खो महिला/ पुरुष

टैग ऑफ वार (रस्साकसी)

लंगोरी (सतोलिया) महिला/पुरुष

क्रिकेट पुरुष/ महिला, शतरंज, कब्बड्डी, बेडमिंटन महिला/ पुरुष, बास्केट बॉल , कैरम खेल आयोजित हो रहे है। कुछ खेलो के फाइनल शनिवार ओर कुछ रविवार को होंगे। कुछ खेलो के फाइनल समापन के अवसर पर होंगे। समापन समारोह कार्यक्रम 30 दिसंबर को प्रातः 11.15 बजे आयोजित होगा।

 

आज सम्पन्न हुई खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे।

बैडमिंटन (महिला टीम) अजमेर मंडल विजेता, फाइनल में उदयपुर टीम को हराया।

                    खो- खो पुरुष वर्ग का फाईनल मैच अजमेर v/s भरतपुर का मैच होगा। खो खो महिला वर्ग में अजमेर मंडल फाइनल में विजेता रही। लंगोरी पुरूष वर्ग में निदेशालय प्रथम, अजमेर द्वितीय चूरू तृतीय स्थान पर रहे। अजमेर मंडल बास्केट बॉल में फिर बना चैंपियन 32-16 से जीता। अजमेर मंडल खो खो पुरुष टीम सेमी फाइनल जीता, क्रिकेट मैच में जयपुर की हार, कबड्डी फाइनल टीमें अजमेर v/s चूरू का होगा। बीकानेर v/s उदयपुर क्रिकेट मैच होगा।

बास्केटबॉल फाइनल

अजमेर और निदेशालय बीकानेर  के बीच होगा।

फुटबॉल में अजमेर मंडल ने चुरू मंडल को 2 – 1 से हराया। कोटा v/ अजमेर फुटबाल टीम का मैच हुआ। खो – खो महिला वर्ग का फाईनल मैच अजमेर v/s उदयपुर के बीच होगा।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

छात्र राजकुमार जाट की संदिग्ध मौत सीबीआई जांच की उठी मांग

 गुजरात के गोंडल में भीलवाड़ा के जबरकिया गांव के 30 वर्षीय छात्र राजकुमार जाट की …