Thursday , 22 May 2025

भंवर अली खान बने शिक्षा प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने पूर्व उप मुख्य सचेतक श्री महेन्द्र चौधरी की अनुसंशा पर भंवर अली खान को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

भंवर अली खान को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष जाकिर हुसैन गेसावत,जिला कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान बागड़ा महा सचिव दिलफराज खान,जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धुत, शेर खान, जिला सचिव ईश्वर राम साहू, किशोर सिंह शेखावत, बुद्धाराम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया , नगर अध्यक्ष सत्येंद्र सारस्वत, उप सभापति हेमराज चांवला,पंच परसा राम, मुन्ना राम फौजी, मृदुला कोठारी, बाबु लाल बजाज, घन्ना राम फौजी, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोविन्द राम, जिला महा सचिव इमदाद खान, इलियास गुरू, फारूक टांक,पार्षद,कैलाश सांभरिया, डाक्टर नरेन्द्र कुमार मोहनपुरिया, पार्षद जवाना राम, दुर्गा राम चौधरी, कमलकांत सहित कांग्रेस जनों ने खुशी का इज़हार करते हुए आशा व्यक्त कि इनके पदभार संभालने से कांग्रेस पार्टी को प्रदेश भर में मजबूती मिलेगी। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ कांग्रेस अभिमन्यु सिंह भदौरिया व पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी का आभार प्रकट किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

भारत के प्रथम युवा प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई।

नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री …