Friday , 13 February 2026

बिना किसी लेन-देन के सादगी के साथ हुई निकाह

शादियों में हो रही फ़िज़ूलखर्चीयो को देखते हुए खांन मोहल्ला कुचामन के निवासी डॉ.नाजिल ने कायम की अनूठी मिसाल

शादी समारोह में शिकरत करने पहुँचे फतेहपुर विधायक हाकम अली व जिला न्यायधीश अयूब खान

कुचामन सिटी। शिक्षा के बढ़ावे से समाज में कई तरह के सुधार देखने को मिल रहे है। वही जागरूक लोग विभिन्न आयोजनों में फ़िज़ूलखर्चीयो को रोक रहे है।शिक्षित लोग दहेज़ मुक्त शादी को भी बढ़ावा दे रहे है।ऐसा ही उदाहरण शिक्षानगरी कुचामन में देखने को मिला जहाँ शादी समारोह में वर पक्ष की और से दहेज़ प्रथा जैसी कुरीति को खत्म करने की पहल की गयी है।वर पक्ष ने दहेज़ के रूप में एक रुपया नारियल भी नही बल्कि सिर्फ और सिर्फ मेहमान नवाज़ी स्वीकार की है। वही दोनों पक्षो की और से सादगी के साथ निकाह की सारी रस्में निभाई गई। मुस्लिम समाज में यह शादी क्षेत्र में एक अनूठी मिसाल बन गया है।

डॉ.नाजिल कुरैशी के साथ हुआ सना का निकाह
कुचामन के खान मौहल्ला निवासी मरहूम सुलेमान कुरैशी के पोते व कम्पाउण्डर मोहम्मद सलीम कुरैशी के बेटे डॉ.नाजिल कुरैशी की शादी फतेहपुर निवासी अब्दुल हमीद रहमान की बेटी सना के साथ तय हुई।शादी से पहले ही वर-वधु पक्ष ने आपसी सहमति से समाज की कुरीतियां मिटाने
और शादी समारोह को पूर्णतयां सादगीपूर्ण रखने,शादी को दहेज़मुक्त कर समाज को दहेजप्रथा उन्मूलन का सन्देश देने का संकल्प लिया। जब दोनों परिवारो ने मिलकर पूरा समारोह सादगी से आयोजित किया।गौरतलब हो के दूल्हे के चाचा मोहम्मद शकील शहर की सामाजिक संस्था मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष भी है जिसमे सम्पूर्ण मुस्लिम समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रिण रखने के लिए दिन रात मेहनत करते नज़र आते है।उन्होंने बताया की हमने इस शादी समारोह में नेग के रूप में एक रुपया नारियल भी नही लिया है बल्कि हमने सिर्फ आए हुए मेहमानो की मेहमान नवाज़ी स्वीकार की है।दोनों परिवारो की और से आए हुए रिश्तेदारो ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर समाज को एक नई दिशा दी और बिना किसी लेन-देन के डॉ.नाजिल का निकाह सना के साथ सम्पन्न हुआ।दूल्हे के छोटे चाचा सहायक विकास अधिकारी नदीम अहमद कुरैशी ने बताया की हमारा समाज कुरीतियो के कारण गलत दिशा में जा रहा है।हमे कुरीतियो को मिटाने के साथ साथ दहेजप्रथा फ़िज़ूलखर्ची जैसी बुराइयो को भी खत्म करना चाहिये।

ये शादी समाज को एक सन्देश -जिला न्यायाधीश अयूब खान
डॉ.नाजिल कुरैशी व सना की शादी में शरीक होने के लिए जिला न्यायाधीश अयूब खान व दूल्हे के पिता कम्पाउण्डर मोहम्मद सलीम कुरैशी के अज़ीज़ मित्र है और ख़ास तोर पर शादी में पहुँचकर दूल्हा-दुल्हन को दुआएं दी।उन्होंने इस अवसर पर समाज में धीरे धीरे दहेज़प्रथा जैसी कुरीति के खिलाफ जागरूकता रही है।हम सबकर मिलकर और लोगो को दहेजप्रथा के ख़िलाफ कदम उठाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
दहेजप्रथा के खिलाफ कम्पाउण्डर सलीम कुरैशी के परिवार के इस प्रशासनीय कदम को सम्पूर्ण कुचामन सिटी क्षेत्र और जिलेभर के लोगो के एक अनूठी और अनुकरणीय मिसाल बताया साथ ही इस सादगी से हुई निकाह की तारीफ भी की जा रही है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …