Wednesday , 19 March 2025

बापू और शास्त्री जी का जन्म दिन मनाया दी श्रद्धांजलि

             दोस्तों 2 अक्टूबर यानी हमारे राष्ट्रपिता बापू महात्मा गांधी और सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति स्वतंत्र भारत के द्वितीय या यूँ कहे अद्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन। दोस्तों दोनों शख्सियतो के बारे में सोचते हैं तो यह सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि ऐसे महान लोग भी लोग भारत में हुए थे।

                बहरहाल आज इन दोनों महान आत्माओं का जन्मदिन हमारे देश ने बड़ी धूमधाम से मनाया दोस्तों हमारे देश ने ही नहीं पूरे विश्व में इन दोनों महान शख्सयतो का जन्मदिन आज मनाया।

                 दोस्तों हमारे शहर कुचामन सिटी में आज सुबह 8:00 बजे नगर परिषद प्रशासन द्वारा स्थानीय कनोई पार्क में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। कुचामन के ही संगीतज्ञ भानु प्रकाश औदिच्य और श्री प्रदीप आचार्य के द्वारा अपनी सुमधुर आवाज में बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई, तबले पर संगत विनोद दमानी द्वारा की गई।देखिये वीडियो…..

                 सर्वप्रथम बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात पंडाल में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया।दोस्तों सभा में सभी प्रशासनिक अधिकारी परिषद के कर्मचारी तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे उपस्थित थे।दोस्तों कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटा चला, यहां पर स्वच्छता पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों कर्मचारियों आदि का सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया।

                  दोस्तों इसके तुरंत बाद 10:00 बजे नगर कांग्रेस और बॉक्स ब्लॉक कांग्रेस द्वारा भी बापू और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया।

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस सादगी व हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आज स्थानीय कनोई पार्क में शांति, अहिंसा एवं सत्य के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सादगी व देशभक्ति की प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस बड़ी सादगी व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज पूरा विश्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस को अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है।

सत्य अहिंसा एवं शांति के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्होंने सत्य के बल पर आज हमें आजादी दिलाई उन्हीं की बदौलत संपूर्ण भारत वर्ष आज उस महान शख्सियत का जन्मदिवस मना रहा है। आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री सादगी एवं सच्चाई के प्रतीक स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी हुआ था। दोनों महान विभूतियों को आज समग्र राष्ट्र आज उनके जन्मदिवस को अहिंसा एवं शांति दिवस के रूप में मना रहा है। सादगी के प्रतीक स्वर्गीय शास्त्री ने आजाद भारत में जय जवान जय किसान का नारा दिया जो आज हर एक भारतीय की जबान पर है।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चांवला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रीय संत बताया तथा कहा कि उन्होंने जितने भी देश की आजादी के लिए आंदोलन किये, वह सभी शांति और अहिंसा के साथ किये। नगर परिषद के सभापति आसिफ खान ने दोनों महान विभूतियों को देश की आत्मा बताया तथा दोनों महान आत्माओं के आदर्श को हम अपने सार्वजनिक जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता बताया। सादगी के प्रतिक स्वर्गीय शास्त्रीजी  को भी उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बताया।

 

अपने उद्बोधन में प्रदेश महिला सचिव मृदुला कोठारी ने भी दोनों विभूतियों को अपनी महानता व देशभक्ति के लिए कोटि-कोटि नमन किया। कार्यक्रम में नांवा ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सत्य व अहिंसा का पुजारी बताया। क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष ईश्वर राम साहू ने भी दोनों महान हस्तियों को राष्ट्र के लिए किए गए उनके कामों की वजह से आज पूरा राष्ट्र इनको याद कर रहा है जिन्होंने अपना सारा जीवन देव सेवा में बलिदान कर दिया ऐसी दोनों महान विभूतियों को शत-शत प्रणाम किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शेर खान, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, नावां ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, नगर परिषद के सभापति आसिफ खान, उपसभापति हेमराज चावला, पार्षद अयूब अली, फारूक टांक, इकराम भाटी, सेवादल के महासचिव इमदाद खान, प्रदेश महिला महासचिव मृदुला कोठारी, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ईश्वर राम साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र सारस्वत, कानाराम बुनकर, दुर्गाराम चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि नासिर हुसैन, अय्यूब कुरैशी, युवा नेता सिकंदर खींची, गजेंद्र कांसोटिया, आई एन सी आर के अध्यक्ष परसराम बुगालिया, मूनाराम महिला, कमलकांत डॉडवाडिया, मोहम्मद सलीम छिपा, पत्रकार मनोज भारद्वाज, पवन कुमार डालुका, मोहन राम सांखला, सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पहले तो दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की उसके पश्चात सार्वजनिक पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा भारत माता की जय, राष्ट्रपिता अमर रहे, जय जवान जय किसान के नारों से आसमान गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

छात्र राजकुमार जाट की संदिग्ध मौत सीबीआई जांच की उठी मांग

 गुजरात के गोंडल में भीलवाड़ा के जबरकिया गांव के 30 वर्षीय छात्र राजकुमार जाट की …