
कुचामन को आज एक बार फिर उस समय अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा जब कल रात्रि में प्रॉपर्टी व्यवसायी सिकंदर खींची पर जानलेवा हमला हुआ। जैसे ही कुचामन में यह खबर फैली सभी लोग सन्न रह गए। हालांकि हमला करने वाले खींची के रिश्तेदार और पड़ोसी ही थे। और इसे पारिवारिक रंजिश के रूप में ही देखा जा रहा है। लेकिन इस तरह की घटनाएं कुचामन की शांति के लिए बड़ा खतरा सिद्ध हो रही है।
सिकंदर खींची से हुई क्विक न्यूज़ की बातचीत के आधार पर लगभग 2 साल पहले उन्हीं के रिश्तेदार रवि खींची एक हत्या के मामले में फंसे हुए थे। जबकि हत्या एक गरीब शख्स नवीन खींची की हुई थी। उस समय सिकंदर ने नवीन खींची के परिवार का बहुत साथ दिया था।

उसी समय से रवि खींची सिकंदर से दुश्मनी पालकर बैठा हुआ था। कल रात्रि को रवि ने माफी मांगने और सभी रंजिशें को मिटाने के बहाने से सिकंदर को बुलवाया तो सिकंदर उनसे मिलने गया। वहीं पर रवि ने सिकंदर की गाड़ी का कांच खुलवाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। सिकंदर ने अपने बचाव के लिए गाड़ी में पड़ा कुशन उसके आगे कर दिया इससे उसका बचाव हुआ।

लेकिन फिर भी उनके ऊपरी होठ और हाथ की उंगली पर चाकू से चोटे आई। साथ ही सिकंदर के एक मोबाइल, सोने की चेन और ऊपरी जेब में पड़े पचास हज़ार रूपये हमलावर छीन कर ले गए। बहरहाल सिकंदर खींची ने उसी समय अस्पताल में मेडिकल जांच करवा कर पुलिस थाना कुचामन सिटी में मामला दर्ज करवा दिया है। FIR की कॉपी आपकी पूरी स्क्रीन पर मौजूद है। मामला अशोक चावला, शंभू चावला, सुनील चावला और रवि चावला के विरुद्ध बीएस की धारा 115 (2),126(2),3(5), 324( 4) और 304 (2) के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है सभी हमलावर भूमिगत है। पुलिस की जांच जारी है।
Quick News News as quick as it happens