Friday , 13 February 2026

पीएम श्री राउमावि हिराणी में 21वीं सदी के कौशल पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

कुचामन सिटी।
कुचामन ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिराणी में गुरुवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं टीम प्रोजेक्ट कौशल को प्रोत्साहित करने हेतु अंतर सांस्कृतिक क्षमता विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर सांस्कृतिक कॉर्नर विकसित करने की प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन एवं भारत की धार्मिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताओं का जीवंत परिचय प्रस्तुत किया।
व्याख्याता लक्ष्मणराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि
“आज की शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई है। विद्यार्थियों को व्यवहारिक जीवन में सफल होने के लिए अंतर-सांस्कृतिक समझ, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल की आवश्यकता है। इस प्रतियोगिता ने बच्चों को यह सिखाया कि विभिन्न संस्कृतियों को समझना और उनका सम्मान करना ही सच्ची वैश्विक नागरिकता है। हमारे विद्यार्थियों ने जिस उत्साह और गंभीरता से विषय प्रस्तुत किया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में यही बच्चे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले अग्रदूत बनेंगे।”
सुनील कुमार जोशी व्याख्याता ने कहा कि


“विद्यार्थियों ने जिस लगन और रचनात्मकता के साथ अंतर सांस्कृतिक क्षमता विषय को प्रस्तुत किया, वह सराहनीय है। बच्चों ने केवल जानकारी ही नहीं दी बल्कि उसे टीमवर्क, प्रस्तुतीकरण और संवाद कौशल के साथ जोड़ा। इस तरह की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को पुस्तक ज्ञान से आगे ले जाकर व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करती हैं। मुझे विश्वास है कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।”

परिणामों में टीम ‘बी’ की छात्राएँ – अनिता, ममता, चांदनी, मधु और रितु (कक्षा 9) ने प्रथम स्थान, कनिष्का, कोमल, रिंकू, पूजा और कंचन (कक्षा 12) ने द्वितीय स्थान तथा पूजा, कंचन, ललिता और कंचन कुमावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में व्याख्याता भगवान सहाय शिवरान, व्याख्याता लक्ष्मणराम एवं व्याख्याता सुनील कुमार जोशी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी रानू मोहनपुरिया एवं वरिष्ठ अध्यापक मीनू द्वारा किया गया।

विद्यालय प्राचार्य राजेन्द्र मुवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक गोपीराम, वरिष्ठ अध्यापक अल्पना शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक मंजू डोडवाडिया, विद्यालय सहायक सोहनराम विद्यालय सहायक तुलसीराम सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

प्राचार्य राजेन्द्र मुवाल का कहना है।

“आज की दुनिया वैश्विक गाँव बन चुकी है। विद्यार्थियों को केवल अपनी संस्कृति ही नहीं, बल्कि विश्व की विविधताओं को समझना और उनका सम्मान की भी जानकारी आवश्यक है। अंतर सांस्कृतिक क्षमता पर आधारित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के भीतर सहयोग, संवाद और नेतृत्व कौशल को विकसित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास है। मुझे गर्व है कि हमारे विद्यालय के बच्चे टीमवर्क के साथ इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भविष्य में ऐसे आयोजन उन्हें 21वीं सदी के चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेंगे।”


…………….
अनिता (प्रथम स्थान टीम, कक्षा 9)
“इस प्रतियोगिता से हमें पता चला कि अलग–अलग देशों की संस्कृतियों को जानना कितना रोचक और उपयोगी है। टीमवर्क से हमने सीखा कि मिलकर काम करने से बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं।”

कनिष्का (द्वितीय स्थान टीम, कक्षा 12)
“हमारे लिए यह अनुभव बहुत प्रेरक रहा। संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और भारत की सांस्कृतिक विविधताओं को समझते हुए हमें लगा कि हर संस्कृति में कुछ न कुछ सीखने जैसा है।”

पूजा (तृतीय स्थान टीम)
“प्रतियोगिता ने हमें आत्मविश्वास और प्रस्तुतिकरण कौशल विकसित करने का मौका दिया। हमें खुशी है कि हम सबने मिलकर अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया।”

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय श्रीनगर की दो छात्राओं का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु चयन

परबतसर।
सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बडू, परबतसर में 14 से 17 सितम्बर 2025 तक आयोजित 69वीं 14 वर्षीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय श्रीनगर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन लाल ने बताया कि खेल प्रभारी हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में विद्यालय से 7 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम जिला स्तर पर उपविजेता रही तथा विद्यालय की दो छात्राएँ अनु कुमावत एवं निशा कुमावत का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ।

इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने विद्यालय पहुँचकर बच्चों का स्वागत व अभिनंदन किया। समाजसेवी श्रवण जी पिपलोदा ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप ₹1100 का पुरस्कार प्रदान किया।

सम्मान समारोह में रघुनाथ पिपलौदा, थानाराम, कुंदनराम, पप्पू राम, दयाल राम सहित विद्यालय स्टाफ जितेंद्र कुमावत, सेवाराम कुमावत, राकेश सेन, श्रीमती फरीदा खातून एवं सिद्धार्थ सेवावत उपस्थित रहे।


प्राचार्य श्री अर्जुन लाल का कहना है

“हमारे विद्यालय की बेटियों अनु कुमावत और निशा कुमावत का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पूरे विद्यालय परिवार और ग्राम श्रीनगर (हिराणी) के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, खेल प्रभारी के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि हमारी बेटियाँ राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।”


About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …