
आज सुबह यूं ही चलते-चलते नया विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी से मुलाकात हो गई। दरअसल महेंद्र चौधरी चाय पर आम जनता से रूबरू हो रहे थे लोगों के आत्मीय मुलाकात में वे उनकी समस्याएं भी सुन रहे थे। इसी दौरान हम भी वहां यूं ही संयोग से पहुंच गए तो हमने उनसे कुछ प्रश्न कर लिए। तो दोस्तों उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिए लिए सुनते हैं कुछ सवाल जवाब।

पुर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने शनिवार को कुचामन शहर में डीडवाना रोड पर यहां चाय की थड़ी पर ही लोगों की समस्याएं सुनी | इस दौरान लोगों ने उन्हें दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि पिछले डेढ़ साल में उनके यहां विकास के नाम पर केवल जुमले ही मिले है | यहां शासन प्रशासन एवं अधिकारी जनता की समस्याओं को दूर करवाने का प्रयास नहीं करते ,यही कारण है कि आज वह जनसमस्याओं से ग्रस्त होकर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है | लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर वह जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर इनका निदान करवाने का प्रयास करेंगे |

वही मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने देश में हाल ही में हुए पुलवामा आतंकवादी हमले के बारे में कहा कि केंद्र की सरकार जो भी आतंकवादियों के खिलाफ करवाई करेगी उसमें विपक्ष पूरा सहयोग करेगा इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए | लेकिन केंद्र की सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय रैलियां में व्यस्त है | केंद्र की सरकार को चाहिए कि आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे, जिसमे विपक्ष का भी पूरा सहयोग मिलेगा वहीं पर उन्होंने राजस्थान की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की बहुत सारी योजनाओं को वर्तमान की भाजपा की सरकार बंद करने का काम कर रही है जिसको लेकर जनता को सड़कों पर आंदोलन करना पड़ेगा |

तो दोस्तों यह थी मुलाकात महेंद्र चौधरी से। इसमें कोई शक नहीं कि अपने कार्यकाल में विकास की जो इबारत महेंद्र चौधरी ने लिखी थी। उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है लेकिन अब लगता है कि विकास कहीं रुक सा गया है।