जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी जिला डीडवाना- कुचामन की नावां विधानसभा कार्यकारिणी का गठन
जाट कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान की जिला डीडवाना- कुचामन कार्यकारिणी का विस्तार कर नावां विधानसभा की कार्यकारी कार्यकारिणी का गठन करने के लिए बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष ओमाराम नेत्रा ने प्रदेश अध्यक्ष हरपाल दादरवाल के निर्देशानुसार जिले में होने वाले प्रथम जिला स्तरीय जाट कर्मचारी स्नेह मिलन समारोह की तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत की।

जानकारी डे हुए डॉ ईश्बैवर बेडा ने बताया की बेठक में जिला महासचिव उप निदेशक डॉ हरीराम चोटिया के प्रस्ताव पर तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें तहसील संरक्षक रूपाराम ताखर, अध्यक्ष आनंदराम डोडवाड़िया, कोषाध्यक्ष भँवरलाल मंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद रणवा, उपाध्यक्ष प्रोफेसर गुमानाराम बोचलिया व नेमाराम ढाका, सभाध्यक्ष बजरंगलाल रणवा, महासचिव राजेंद्र सारण. सचिव डॉ.मदन रणवा, संगठन महामंत्री सुखाराम मुवाल व हरदेवराम जाखड़, संगठन मंत्री बलवीर जाखड़, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी महेश बगड़िया को बनाया गया। जिला संरक्षक कर्नल नंदाराम चौधरी ने बैठक में नव नियुक्त कार्यकारिणी को संघठन कीबाई मजबूती एवं उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प दिलाया।

बैठक में जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर भँवरलाल डूडी ने कर्मचारी हित व शिक्षा पर अपने विचार रखे, उन्होंने बताया कि हमें मिलकर समाज को कुरीतियों से मुक्त करते हुए शिक्षा से जोड़ना होगा तथा हमें समाज और देश हित में समर्पित होकर कार्य करना होगा और आह्वान किया कि सभी संगठित रहें और समाज को मजबूत करें।
Quick News News as quick as it happens