Tuesday , 25 August 2026

धूमधाम से मनाई अजमीढ़ जयंती

 दोस्तों हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वर्णकार समाज द्वारा समाज के आराध्य देव अजमीढ़ महाराज का जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
समाज के सभी लोगों ने आज कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, सुबह 9:00 बजे शोभायात्रा माता जी के मंदिर से प्रारंभ होकर स्थानीय गोदावरी गार्डन पहुंची।दोस्तों बैंड बाजे की मधुर ध्वनि और ऊंट और घोड़े के ऊपर सवारी के साथ यह शोभायात्रा लगभग 11:30 गोदावरी गार्डन पहुंची।
गोदावरी गार्डन पहुंचकर स्वर्णकार समाज द्वारा महा आरती का आयोजन किया गया,उसके बाद गोदावरी गार्डन में ही सामूहिक भोजन का आयोजन हुआ फिर सामूहिक गायन और नित्य प्रतियोगिताएं और उसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई।
दोस्तों समाचार लिखे जाने तक यह प्रतियोगिता हुई थी।उसके बाद रात्रि में भोजन के पश्चात डांडिया नृत्य का भी स्वर्ण कार समाज द्वारा बहुत ही सुंदर आयोजन किया जाएगा।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

फिर सामने आई एल एंड टी की लापरवाही : चिकित्सक की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

  कल रात एल एंड टी की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई उस वक्त …