
भारतीय राष्ट्रीय गीत की 150 वीं वर्षगांठ आज कुचामन पुलिस थाने में धूमधाम से मनाई गई। प्रातः सवा नौ बजे कुचामन पुलिस थाने में कुचामन डिप्टी श्री मुकेश चौधरी, थानाअधिकारी श्री सतपाल सिंह सिहाग के नेतृत्व में समस्त पुलिस स्टाफ, जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी एवं वरिष्ठ CLG के सदस्यों द्वारा विशेष रूप से मनाई गई।

कुचामन के वरिष्ठ संगीतकार श्री विनोद कुमार आचार्य, श्री भानु प्रकाश ऑदिच्य, श्री घनश्याम गोड आदि ने हारमोनियम, तबले के मधुर संगीत पर वंदे मातरम का गायन किया। देखिए वीडियो वंदे मातरम के बाद देश भक्ति से औत प्रोत गीत भी श्री विनोद कुमार आचार्य ने प्रस्तुत किये और पूरे पुलिस स्टाफ को मंत्रमुग्ध सा कर दिया।

कार्यक्रम में उपरोक्त संगीतकारों के अलावा सीएलजी सदस्य सुनील शैखराजका, योगेश शर्मा, RTI एक्टिविस्ट चतुर्भुज शर्मा, नवाब शेख, एडवोकेट मुरलीधर जोशी, संकल्प संस्थान की सुशीला चौहान,एडवोकेट मोनिका चौधरी आदि उपस्थित थे।
Quick News News as quick as it happens