Friday , 13 February 2026

तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर में प्रथम दिन 251 लाभान्वित

समाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग राजस्थान व भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सयुंक्त तत्वावधान में विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में व्यवस्था सहयोगी महावीर इंटरनेशनल कुचामन व गोपालचंद, प्रदीप, अभिषेक पहाडिया, सन्तोष, प्रवीण, विपिन पहाडिया, नथमल श्रीमती इन्द्रा सुभाष गंगवाल परिवार, नगरपरिषद सभापति सुरेश सिखवाल, आयुक्त सुकेश कांकरीया भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अजमेर सचिव सुरेश मेहरा, समाज कल्याण विभाग के रजनीश चैधरी, महावीर इन्टरनेशनल के शिविर प्रभारी सुभाष पहाड़िया, अध्यक्ष रामावतार गोयल मंचासीन रहे व दीप प्रज्जवलन कर शिविर का शुभारम्भ किया।


संस्था सचिव अजित पहाड़िया, अशोक अजमेरा ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान से शिविर के प्रथम दिन 251 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल-26, व्हील चेयर-14, बैशाखी-14, कृत्रिम हाथ-7, जयपुर फुट-12, केलीपर-27, ब्लाइन्ड स्टीक-1, स्टीक-37, कान की मशीन-112 आदि उपकरण वितरीत किये गये।
शिविर संयोजक सम्पत बगडीया, सुरेन्द्रसिंह दीपपुरा, नन्दकिशोर बिडसर, कमल गौड, सुरेश गंगवाल के अनुसार ‘‘गोदी में आए चलकर गए’’ सभी दिव्यांगजनों व परिजनों के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था संस्था के द्वारा की गई और इस दिव्यांग शिविर में 20, 21 जनवरी को भी बारात भवन (बंसतकुमार बिडला कल्याण मण्डपम्) नली का बालाजी में उपकरण वितरण किये जायेगें। ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग भाई-बहन पधार कर शिविर का लाभ लेवें।


अशोक अजमेरा ने बताया कि ओमप्रकाश काबरा, शिवकुमार अग्रवाल, लालचन्द पहाड़िया, देवीलाल दादरवाल, उमेश सर्राफ, रंगनाथ काबरा, गुलाबचन्द शर्मा, राम काबरा, नागरमल वैद्य, फारुक टाॅक, दामोदर लाल झंवर, सुशील काबरा, बनवारीलाल मोर, रमेश पहाड़िया, गिरिराज खरीट, चुन्नीलाल कुमावत, रामचन्द्र गौड, अंकुर काला, श्यामसुन्दर सैनी, अनिल काला, घनश्याम गौड, महेश लढ्ढा, कुंजबिहारी जोशी, प्रदीप बगडीया, विजयकुमार पहाड़िया, मुरली गोयल, नीरज पहाड़िया, प्रकाश मेहरड़ा, अमित पहाड़िया, राजेश अग्रवाल, अशोक मोर, नरेन्द्र जैन ने शिविर का अवलोकन कर संस्था के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो की सराहना की।


संस्था सदस्य रतन मेघवाल, सुनिल माथुर, प्रदीप गंगवाल, प्रदीप काला, प्रवीण पहाड़िया, मुरली स्नेही, किशोर सेवदा, अनिल शर्मा, बलराम प्रधान, संजय अग्रवाल, आनन्द सेठी, अर्पित पहाड़िया, कार्तिक गोयल, विकास पाटनी, राहुल झांझरी, बबीता अजमेरा, सुनिता गंगवाल, विजय कौर, इन्दु सेन, कल्पना पहाड़िया, राखी बडजात्या, शिखा अग्रवाल व वीर-वीरा, युवा सदस्यों ने शिविर में अपनी निःस्वार्थ सेवाएं दी।
मंच संचालन सुभाष रांवका ने किया।सुभाष पहाड़िया ने सभी सदस्यों, भामाशाह, चिकित्सीय टीम, समाज कल्याण विभाग, पत्रकार बंधु, गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …