Friday , 13 February 2026

जोर पकड़ने लगा स्मार्ट मीटर का विरोध

कुचामन सिटी: उपखंड अधिकारी को आज नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश मे लगने वाले बिजली के स्मार्ट मीटर व प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सोपा गया । जिसमें मुख्यतः यह कहा गया की बार-बार पूंजी पतियों का फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से मीटर बदले जाते हैं। जिससे आम गरीब आदमी पर अधिक भार पड़ता है। काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्वारा यह ज्ञापन उप खंड अधिकारी को सोपा गया।

         साथ ही प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एवं परिसीमन समय बद्ध तरीके से करवाने की मांग भी रखी गई। सभी कार्यकर्ता उपखण्ड कार्यालय नारे लगाते हुए पहुंचे। कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवर अली खान,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत और वयोवृद्ध कांग्रेसी फौजी धन्नाराम चौधरी आदि ने संबोधित किया।

  गोदी मीडिया पर बरसे रिटायर्ड फौजी धन्ना राम चौधरी

अपने संबोधन में रिटायर्ड फौजी धन्नाराम चौधरी ने गोदी मीडिया को आडे हाथों लेते हुए कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता पूरी तरह सरकार के हाथों की कठपुतली बन चुका है।

नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नावां एवं कुचामन द्वारा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया जिसमें निम्न कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धुत, शेरखान, नगर अध्यक्ष कुचामन सुतेद्र सारस्वत, नावां बाबूलाल बजाज, ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन भंवर अली खान, नगर परिषद उपसभापति हेमराज चावला, ब्लॉक महामंत्री धन्ना राम फौजी, रामनिवास फौजी, कुचामन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदनलाल कुमावत, पूर्व खारिया सरपंच कानाराम कुमावत, पार्षद जवाना राम मोहनपुरिया, ईकराम, पार्षद प्रतिनिधि शंकर मोहनपुरिया, नासिर मोहम्मद, चैननसुख सोलंकी, जिला महासचिव ईश्वर राम साहू, बुद्धाराम चौधरी, जिला सचिव किशौर सिंह शेखावत, पांचवा सरपंच महावीर प्रसाद रेगर, ब्लॉक अध्यक्ष उपाध्यक्ष संजय शर्मा, बासित अली, कमल झाझरी, शौकत खान, अवधेश पारीक, घासीलाल कुमावत, सुनील कुमावत, अनवर अली गोरी, दुर्गाराम चौधरी, गजेंद्र कासोटिया,इमरान लीलगर, वकील बना राम चौधरी, कमलकांत डोडवाडिया, मुन्ना राम महला, पंच परसाराम बुगालिया, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …