Friday , 5 December 2025

गोपालपुरा के भामाशाह स्वर्गीय अमराराम की मां की शोक सभा

शोक सभा मे राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी और पुर्व विधायक महेन्द्र चौधरी सहित आसपास गांवो के लोग अपनी शोक संवेदना व्यक्त की

कुचामन सिटी | गोपालपुरा गांव निवासी भामाशाह स्वर्गीय अमराराम की मां सोनी देवी का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया इस दुख की घड़ी मे राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी और राजस्थान सरकार के पुर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी उनके घर शोक सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना प्रदान की | उन लोगो ने कहा कि माता-पिता के ही संस्कारों की वजह से ही आज बुगालिया परिवार के लोग समाज से जुड़ी सभी जगह भाग लेते हैं | हर किसी के सुख दुख में शामिल होते हुए हमेशा लोगों की सेवा में लगे रहते हैं और बुगालिया पूरा परिवार ही नेक कारीगरी में सबसे आगे रहता है |

शोकाकुल परिवार से बातचीत के दौरान परसाराम बुगालिया, रामेश्वरलाल बुगालिया, और गोविंद राम बुगालिया ने बताया कि भामाशाह स्वर्गीय अमराराम की माता सोनी देवी कुछ दिनों से बीमार थीं और गुरुवार को उनका देहांत हो गया | आज वो बेशक परिवार के बीच में नहीं है लेकिन उनकी यादे और उनके द्वारा दिए गए संस्कार परिवार के बीच पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ती ही रहेगी जानकारी के लिए बता दे की भामाशाह स्वर्गीय अमराराम बुगालिया की मां सोनी देवी का निधन गुरुवार देर शाम को हो गया वे 86 वर्ष की थीं |

अंतिम संस्कार शुक्रवार को कड़वो की ढ़ाणी गोपालपुरा के मुक्तिधाम में किया गया मुखाग्नि बड़े पुत्र रामेश्वरलाल बुगालिया ने दी वे अपने पीछे दो पुत्र एवं पांच पुत्रियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं | उनकी शोक सभा मे राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, पुर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवा, प्रभुराम पोशक, पशु चिकित्सक डॉ,गोविन्द राम, डॉ केसाराम कड़वा, रफीक नेता, सरपंच धन्नाराम फौजी, कुचामन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली, कम्पाउडर हरिराम, पुर्व सरपंच केसाराम, पेमाराम सेवदा, सेवाराम, दयालराम सुन्दरीया, सोनाराम पोशक, रतनाराम सुन्दरीया,भागुराम पोशक,जगदीश जाखड़, सहित गोपालपुरा, शिवदानपुरा, दीपपुरा, चांदपुरा, मुनपुरा, जोड़पुरा, जसवंतपुरा,आसपुरा, नगवाड़ा,पांचवा, शिव, प्रेमपुरा, कुकनवाली, ठठाना,मांगलोदी, कुचामन शहर समेत कई गांवो के लोग शोकसभा मे श्रद्धांजलि दी |

यहाँ  यह बताना भी आवश्यक हे की इसी परिवार के पंच परसा राम बुगालिया क्विक न्यूज़ से भी जुड़े हुए हे | क्विक न्यूज़ मृत आत्मा के प्रति अपनी गहरी सम्वेदनाए प्रकट करता हे | साथ ही इश्वर से प्रार्थना करता हे की शोक संतप्त परिवार को सम्बल प्रदान करे |

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

रमेश रुलानिया हत्याकांड : अब तक का घटनाक्रम

 डीडवाना कुचामन पुलिस की मेहनत का परिणाम यह रहा कि रमेश रुलानीया हत्याकांड के सभी …