
गुजराती ब्राह्मण समाज राजस्थान, जयपुर द्वारा महिला मंडल के सहयोग से रविवार दिनांक 28 सितम्बर 2025 को वैदिक पी जी कालेज, मानसरोवर, जयपुर में आयोजित समाज का गरबा डांडिया महोत्सव बहुत ही धूमधाम और उत्साहजनक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गुजराती ब्राह्मण समाज के सभी घटकों के विभिन्न आयु वर्ग के महिला – पुरूषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अन्त में मां जगदम्बा की आरती के पश्चात श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर विजेताओं को उपहार प्रदान किये गये। विभिन्न वर्गों के पुरस्कारों में पांच वर्ष की आयु के बच्चों से लेकर पैंसठ वर्ष तक के प्रतिभागी थे। कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी समाज जन द्वारा माता का प्रसाद भी ग्रहण किया गया |

इस अवसर पर गुजराती ब्राह्मण समाज राजस्थान, जयपुर के अध्यक्ष श्री राकेश भट्ट द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुक समाज जन का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए भविष्य में समाज के गरबा कार्यक्रम को विस्तृत रूप देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं गुजराती ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष श्री घनश्याम धर त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम में पिछले सभी गरबा कार्यक्रमों से अधिक संख्या के लिए खुशी प्रकट करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों को समाज संस्कृति के लिए आवश्यक बताया गया।

गरबा कार्यक्रम की एंकरिंग समाज के सांस्कृतिक सचिव एवं युवा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री अभिषेक भट्ट द्वारा अपने चिर-परिचित अंदाज में बहुत ही शानदार तरीके से किया गया। एंकरिंग में इनका सहयोग श्री मुकेश आचार्य द्वारा किया जाने से कार्यक्रम और भी आकर्षक और रोचक बन गया। जयपुर औदीच्य युवा क्रिकेट क्लब के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होने से कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक बन गया।

समाज के सचिव भारत भूषण दवे ने कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले समाज जन के साथ ही अन्य सभी सहयोगियों को भी धन्यवाद एवम् आभार प्रकट किया गया।🙏
Quick News News as quick as it happens