Friday , 13 February 2026

गायो पर तेजाब डालने की घटना के विरोध में कल से धरना प्रदर्शन

          गत 12 मार्च को कुचामन सिटी मे गोवंश पर तेजाब डालने की घटना हुई थी। उस घटना पर गौ सेवक पूरे आक्रोश में दिखाई दे रहे हैं। आज प्रातः स्थानिय विधायक व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी से गौ सेवकों ने मुलाकात की और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने हेतु लिखित में अपील की। 

 

         जहां एक और गौ रक्षक इस घटना की से उद्देलित है,वहीं प्रशासन तीन दिन बीत जाने के बाद भी इस घटना पर कोई गंभीर कार्यवाही नहीं कर पाया है। इस पर गौ सेवकों द्वारा कल से पुलिस थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया गया है। 

        दोस्तों क्विक न्यूज़ भी गोवंश के साथ इस विभत्स घटना की खुले शब्दों में निंदा करता है। साथ ही प्राणियों पर इस अत्याचार के विरोध में गौ सेवकों के साथ हर कदम पर खड़े रहने का वादा करता है।और अपील करता है कि अपने सभी दर्शकों से की गौ सेवकों द्वारा किए जाने वाले इस आंदोलन में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें।

           गौसेवा में अपना सब कुछ त्याग देने वाले युवक अंकित शर्मा “कुकणवाली “और रवि भार्गव ने आम जनता से इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। लिजीए सुनते हैं सभी गौ सेवकों की अपील।

          साथ ही चतुर्भुज शर्मा, मुन्नालाल काछवाल, पंच परसा राम बुगालिया आदि समाज सेवकों ने भी इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए अपनी कमर कस ली है।एडवोकेट दिनेश सिंह बरवाली और एडवोकेट मुरली जोशी के साथ कई वकीलों ने भी इस मानवीय आंदोलन को हर संभव सहायता देने का वादा किया है। एडवोकेट मुरलीधर जोशी जो की गौरक्षा दल नागौर के संरक्षक और विश्व हिन्दू महासभा के डीडवाना कुचामन इकाई के जिलाध्यक्ष भी है। इनका कहना है।

“कुचामन में गोवंश पर तेजाब डालने की जो घटना हुई है बहुत ही निंदनीय काम है गाय भारतीय संस्कृति में पूजनीय है हम किसी भी सूरत में गाय के साथ अत्याचार नहीं सहेंगे अगर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ ठोस कारवाही नहीं होती है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा |”

            क्विक न्यूज़ एक बार और आप सभी दर्शकों से अपील करता है इस विभत्स घटना के विरोध में सभी कंधे से कंधा मिलाकर इस आंदोलन को सफल बनाएं तो धन्यवाद दोस्तों आभार शुक्रिया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …