Thursday , 16 July 2026

कोटा थर्मल प्लांट मे लगी भीषण आग…

12. गाड़िया कोटा से हुई रवान

3 गाड़िया थर्मल से भी पहुची आग बुझाने

नये कोटा की बिजली सप्लाई हुई बंद

बारा, बूंदी, झलावाड से भी बिजली कट की आ रही है खबरे…

   राजस्थान के प्रमुख बिजली उत्पादन केंद्र कोटा थर्मल पावर प्लांट परिसर  में आज आग लग गई। आग देखते-देखते एक बड़े क्षेत्रफल में फैल गई।करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची है। कोटा थर्मल प्रशासन के अलावा एसडीआरएफ, नगर निगम की अग्निशमन टीमें और जिला पुलिस प्रशासन आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

          इसके अलावा निजी पानी के टैंकर भी आग पर काबू पाने के लिए लगाए गए हैं। थर्मल प्लांट परिसर में उगे जंगल और झाड़ियां की वजह से आग तेजी से फैल रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

         थर्मल प्लांट के पास ही 220 जीएसएस विद्युत प्रशासन निगम का क्षेत्र है जहां थर्मल प्लांट फीडर के  जरिए बिजली पहुंचती है।खबर है की यह इलाका भी आग की चपेट में आ गया है। खबर लिखें जाने तक कुछ हद तक आग बुझाने में सफलता मिली है। लेकिन आग अभी भी फैल रही है।अधिकारियों के अनुसार तीन से चार घंटे में आग पर काबू पा लिया जाएगा।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल ने पेंशनर्स को वितरित की जीवन रक्षक किट

कुचामन सिटी, 10 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित …