Saturday , 24 January 2026

केरपुरा भांवता में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जरूरतमंद परिवारों को कम्बल वितरण

जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट, कुचामन सिटी के तत्वावधान में दानदाताओं के सहयोग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केरपुरा (भांवता) में 31 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। सर्दी के मौसम में स्वेटर मिलने पर विद्यार्थी बहुत खुश हुए।


पक्षियों के भोजन के लिए विद्यालय में बर्ड फीडर लगाए गए।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, प्रधानाध्यापक भागुराम किरडोलिया गोगोर, जीव मित्र गोपाल झंवर, जीव मित्र डॉ प्रकाश टेलर, जीव मित्र राजेश अग्रवाल, जीव मित्र अनिल जैन भांव समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन ने समिति के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। समिति अध्यक्ष नरेश जैन ने सभी बच्चों को भगवान महावीर का दिया गया संदेश जीवो और जीने दो एवं अहिंसा के बारे में बताया। उन्होंने सभी लोगों से जीव दया के कार्यों से जुड़ने की अपील की।


जीव मित्र शुभम शर्मा कुसुंबी, जीव मित्र पुसालाल सेन एवं विद्यालय प्रशासन से अध्यापक शिवलाल,रामचंद्र कुमावत, चेनाराम, श्रीमती कोमल कंवर,ने इस सेवा कार्य में सहयोग किया।मंच संचालन श्याम लाल कुमावत ने किया। विद्यालय प्रशासन ने जीव दया सेवा समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया।केरपुरा एवं भांवता में जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए 40 कम्बल वितरित किए गए। सभी ने कम्बल मिलने पर समिति सदस्यों को दिल से दुआएं दी।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

जवाहर स्कुल में हुआ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक …