Friday , 5 December 2025

कुचामन फिरोती प्रकरण :रोहित गोदारा और शफीक खान के बीच बातचीत आई सामने

         गत वर्ष नवंबर के अंत में कुचामन में कुछ ऐसा घटित हुआ जिसमें कुचामन जैसे शांत शहर में हलचल पैदा हो गई।और हर आदमी के दिमाग में एक चिंता घर करने लगी।दोस्तों कुचामन के पाँच बड़े व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के प्रमुख गुर्गे रोहित गोदारा की तरफ से फिरौती के लिए धमकी भरी व्हाट्सएप कॉल मिलने लगी। अब दोस्तों लॉरेंस बिश्नोई जैसे अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर की तरफ से कुचामन जैसे छोटे शहर के व्यापारियों को धमकियां मिलने लगे तो एक शांत शहर की शांत फ़िज़ा में डर का जहर घुलना लाजमी था।

          बहरहाल पुलिस ने अपना काम किया और कुचामन के ही पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस विषय पर क्विक न्यूज़ पहले भी कार्यक्रम कर चुका है।आईए देखते हैं उन कार्यक्रमों की कुछ झलकियां। तो दोस्तों जब इस मामले में कुचामन के मुख्य आरोपी शफीक खान के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया गया तो चालान पेश करने के बाद व्यापारियों ने शफ़ीक़ खान के रोहित गोदारा से बातचीत की प्रमाणित प्रतिलिपियां भी ली गई।इस प्रतिलिपि में शफ़ीक़ खान की ओर से महेश रामचंद्र का और आरिफ खान को धमकाने की बातचीत है।

         दरअसल जब भी शफीक खान से पूछताछ के दौरान खान द्वारा बताए गए स्थान से पुलिस ने एक पेन ड्राइव बराबर किया था।जिसमे पूरी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड मौजूद है। दरअसल गत वर्ष 29 से 30 नवंबर को यह मामला सामने आया था।जिसमें कुचामन के पाँच बड़े व्यापारियों को रोहित गोदरा की तरफ से धमकी मिली थी।

           इसके बाद 7 दिसंबर को पुलिस में कुचामन के ही चार युवकों को गुजरात मे गिरफ्तार कर लिया था।इस मामले में मुख्य आरोपी शफ़ीक़ खान सहित चार दोषियों को जेल भेज दिया गया। शफ़ीक़ खान की निशानदेहि पर एक पेन ड्राइव बरामद किया गया। जिसमें रोहित गोदारा और शफीक खान के बीच लगभग पौने चार मिनट की बातचीत रिकॉर्ड है।इस बातचीत में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है।देखते हैं शफ़ीक़ खान और रोहित गोदारा के बीच की बातचीत।

रोहित गोदारा और शफीक खान के बीच हुई बातचीत

सफीक खानः एक को नाम है रामचन्द्रका, हेल्लो।

रोहितः रूपया कितना मांगणा है आपण?

सफीक खानः आपण डिमाण्ड तो 5 की करनी है, 2 तक आपा न दे देसी यो बन्दो।

रोहित: ठीक है, काम धंधों के है।

सफीक खानः खान पर बेठया कर भुख्खड,

दुनिया भर का बाहर का अठ मजा ही मिली है, पुरी प्रोपर्टीया का, नगरपालिका की सेंटींग कर सारा।

रोहितः ईया है, टेंशन मत लो, आपणा राज में को मजा कोनी ले सक, मजा बे ही लेसी जका आपण सु मिलार चालसी, नहीं तो टेंशन मत लो, रोड पर ला देवा बिन और बता देवा ला थे।

सफीक खान: वि टाईम, बि टाईम तो माख काई..

(आवाज साफ नही).. बि टाईम तो, लेकिन बो खाता म आया पछ वो सारो उल्टो हुगों, लेकिन ईकन फोन जासी न।

रोहितः हां, आपण लिये तो, हां, अपन लिये तो घणु छोटो सो क है, बडा भाई हां।

सफीक खानः फोन जासी न। एक फोन जासी न, जणा सगळा हंगया लाग जाई।

रोहितः हां हां।
सफीक खानः काम आपा न ईयान को करणु है, जको सांप भी मर जाय और लाठी भी न टुंटे, आदमी न पहले ही टेकल करणु है, जको शांति यणी रह जाय।

रोहितः सुणो मारी बात, एक तो ओ करणु है, दुसरो कुण है।

सफीक खानः दुसरो ओ थाक दुश्मन थोडी है चेयरमेंन।

रोहितः क्या, क्या हुआ?

सफीक खानः चेयरमेन दुश्मन थोडी है आसिफ

रोहितः ना, ना, टच में कोनी, कुचामन र क मान कोई कोनी, एक टच म है लेकिन चेयरमेन कोनी।

सफीक खानः चेयरमेन है, जको नगरपालिका के पास कम से कम 10-20, ज्यादा नही तो कम से कम 2-3 नगरपालिका… (आवाज साफ नही)… जमीन दाबी है फर्जी, अच्छया पिसा है।

रोहितः ठीक है।

सफीक खानः ऐ सब पिसा देई। इसके अलावा 5, 2-4 जणा और है म छोरा न लगाय रखया हूं जो ए काम कर न…. (आवाज साफ नही)।

रोहितः एक काम करो थे जाणो जणा तो भेजा
मेरी बात सुणो, आपण कुचामन म तो है वे जका ईया मानो सबसु ज्यादा रिपया वालो चाईज, सबसु ज्यादा।

सफीक खानः हां, हां, बताय रयो हूं न मतलब।

रोहितः कुचामन तो चलो, म आज ही ध्यान दियो, कुचामन पहली बार ही फोन करयो, आइन्दा ध्यान ही कोनी दियो, ईतो टाईम ही कोनी मिल्यो, कुचामन वाला पेली करा, और कोई डिटेल है तो।

सफीक खानः टच म रेवो आप, टच म रेवो न, काम आपा बो के न…. (आवाज साफ नही)। आनंदपालजी क साथ काम करयो म तो, बो के सांप भी मर जातो और लाठी भी कोनी टुटती, को चिज भी उजागर कोनी हुती, धमकी सु बेठ बाली।

रोहितः बिल्कुल, आपा साग हा, कोई दिक्कत कोनी, थे हन एक तो डिटेल थे थार हिसाब सु कबाड लिज्यो, कल शाम तक फोन करू तो और डिटेल ले लियो, हाथो हाथ दो ही दिन म करू काम।

सफीक खानः बिल्कुल, बिल्कुल, म भेजु और

आंकी सारी कमजोरी थाकन म भेजु, थान काई नस दबाणी है, थान तो फोन को काम करण बाकि आ को सारो काम मत ही हूं ज्यासी।
रोहितः सुणो, सुणो मेरी बात, थे म्हान है न पेली सेंड कर दिज्यो सारी चिज ।

सफीक खानः बिल्कुल, बिल्कुल, काल करू में थान।

रोहितः हर एक है न और भी डिटेल आपण है न कही की, चाहे जयपुर, राजस्थान चाहे बाहर की कही की हो, ना।

सफीक खानः बिल्कुल ल्यो, बिल्कुल ल्यो थे, उ भी मिली, एक बार आपा एक-दो को म म्हारी बात सुणो, आपा एक-दो काम करा न तो बिक बाद म डिटेल देवा, थे तो खुद ही धाप जावों, आ म्हारी गांरटी है।

रोहितः ठीक है चलो।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

रमेश रुलानिया हत्याकांड : अब तक का घटनाक्रम

 डीडवाना कुचामन पुलिस की मेहनत का परिणाम यह रहा कि रमेश रुलानीया हत्याकांड के सभी …