आज कुचामन सिटी में एचडीएफसी बैंक की दूसरी शाखा का उद्घाटन बड़े धूमधाम से किया गया। यह शाखा डीडवाना रोड स्थित तहसील के पास खोली गई है, और उद्घाटन समारोह में शहर के प्रमुख गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन SDM सुनील कुमार जी ने किया, जिन्होंने इस नई शाखा को शहर के वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उप खंड अधिकारी श्री सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि इससे शहर के नागरिकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान बैंक के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार, क्लस्टर हेड अमित भंडारी और किसान क्रेडिट कार्ड के शक्ति सिंह ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और बैंक की नई शाखा के शुभारंभ के अवसर पर सभी का धन्यवाद किया।

यह कदम न केवल शहर की बैंकिंग सुविधाओं को विस्तार देगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी सहायक साबित होगा।
उद्घाटन समारोह में क्लेक्शन मेनेजर प्रदीप सिंह,ओम सिंह जोधा,समाज सेवक श्री दलपत सिंह गच्छिपुरा,व्यवसायी श्री कुंदन चौधरी , राम अवतार चौधरी,मुकेश यादव,और शक्ति सिंह बिन्जारी आदि उपस्थित थे |इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी श्री सुनील चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा की आम जनता में बेंकिंग की आदत डालना वर्तमान समय की आवश्यकता हे |
Quick News News as quick as it happens