Friday , 13 February 2026

उगरपुरा विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो क्लब द्वारा एलएसवीएस पर जानकारी

कुचामन सिटी। डीडवाना रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उगरपुरा में शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के तत्वावधान में “लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड” (LSVS) विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि बीआईएस जयपुर से आए रिसोर्स पर्सन मनोज सिंह एवं संजू चौधरी ने विज्ञान के सिद्धांतों के आधार पर मानकीकरण की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को सरल एवं सहज रूप से प्रदान की। उन्होंने बीआईएस की कार्यप्रणाली, वस्तुएं क्रय करते समय मानक मार्क पहचानने के तरीके तथा निर्माण प्रक्रिया के वैज्ञानिक तथ्यों को उदाहरण सहित समझाया।


विशेष रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर और इलेक्ट्रिक प्रेस जैसे दैनिक उपयोगी उत्पादों के माध्यम से मानकीकरण की महत्ता बताई गई। विद्यार्थियों को वस्तु निर्माण प्रक्रिया, सामग्री टेस्टिंग, आकार-प्रकार एवं सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं बीआईएस क्लब प्रभारी नरेंद्र कुमार कुमावत ने बताया कि सत्र के दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें BIS Care App के जरिए किसी भी उत्पाद की मानक प्रामाणिकता जांचने की जानकारी भी दी गई।


कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, व्याख्याता विजय लक्ष्मी, पूनम नेत्रा, सत्यप्रकाश शर्मा, रेखा शर्मा, विनीता चतुर्वेदी, मधु शर्मा, सुशीला गहन, जमना कुमारी, विमला घोटिया, अमिता चौधरी, दिलीप सिंह, बाबूलाल, शंकर लाल कुमावत, तीजू, गीता कुमावत सहित बीआईएस क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …