
दो दिन पूर्व यानी मंगलवार को रात्रि में चेजारों के बास के निवासी चार युवकों के साथ मारपीट का मामला शांत होने के बजाय तूल पकड़ता जा रहा है। कल दिन भर कुचामन पुलिस थाने में विरोध के बाद आज सुबह उक्त क्षेत्र के लोग उपखंड कार्यालय में एकत्रित हो गए।
यहां हम बताते चले कि कल क्विक न्यूज़ ने इस विषय पर पूरा विस्तृत कार्यक्रम किया था। आज क्षेत्र के लोग महिलाओं सहित उपखंड कार्यालय में एकत्रित हो गए, उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन रोकने के लिए।

एकत्रित लोगों की मांग थी कि हमलावर लड़कों को उचित सजा नहीं दी जा रही है।
लेकिन उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए स्थानीय अटल सेवा केंद्र में थे। तो यहां से पूरी भीड़ अटल सेवा केंद्र में आ गई यहां पर उपखंड अधिकारी को अपनी बात से अवगत करवाया तथा ज्ञापन सोपा।देखिए प्रस्तुत वीडियो।
दोपहर 2:00 बजे बाद चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं दूसरी और कुचामन फिरौतिप्रकरण से जुड़े आदित्य जैन उर्फ टोनी को आज कुचामन एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं।

मेरे एक मित्र नवीन कांत ने इस संबंध में एक बहुत ही सुंदर बात कही है। देखिए उनका स्क्रीनशॉट आपकी पूरी स्क्रीन पर। नवीन जी के अनुसार अपराधियों को हाईलाइट करने से न्यायिक प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और सोसाइटी में नेगेटिव नरेटिव को बढ़ावा मिलता है।

क्विक न्यूज़ के अनुसार भी अपराधियों का महिमा मंडल नहीं होना चाहिए वरना आदित्य जैसे छूटभइये अपराधी बड़े अपराध करने लगते हैं।और समाज के लिए नासूर का काम करते हैं। बहरहाल पुलिस ने आदित्य जैन कों एक अन्य मामले में प्रोटेक्शन वारंट के तहत दोबारा गिरफ्तार किया है। और पूछताछ के लिए 21 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।
Quick News News as quick as it happens