Monday , 23 June 2025

आधुनिक भारत के निर्माता व प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा।

आधुनिक भारत के निर्माता व प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्य दिवस पर श्रद्धांजलि सभा।
आधुनिक भारत के निर्माता एवं प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्य दिवस पर आज नगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आज प्रातः स्थानीय बाल नेहरू उद्यान में सभी उपस्थित कांग्रेस जनों द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित नेहरू को सादर श्रद्धां सुमन अर्पित किए। पंडित नेहरू का स्मरण करते हुए नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला ने स्वर्गीय नेहरू को आधुनिक भारत का महान शिल्पिकार बताया तथा भारत के नवनिर्माण में किए गए कार्यों का आज भी हम सब स्मरण करते हैं।

युवा नेता गजेंद्र कांसौटीया ने भी पंडित नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माण का महान शिल्पिकार बताया और दूर दृष्टि वाला महान व्यक्तित्व बताया। आजादी के बाद भारत को औद्योगिक क्रांति की ओर अग्रसर करने वाला बताया तथा उनके प्रधानमंत्रित्व काल में किए गए एवं देश निर्माण के कार्यों का भी स्मरण किया । ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान एवं नगर अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत ने भी स्वर्गीय नेहरू को आधुनिक भारत का महान विभूति बताया तथा कहा कि हम सब कांग्रेस जन आज उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

देश के समग्र विकास, सामाजिक समरसता, औद्योगिक विकास , नहरों एवं बड़े बड़े बांधों निर्माण, आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र , सड़कों का निर्माण, उच्च शिक्षा के लिए आईआईटी जैसे शिक्षण संस्थान आदि के निर्माण एवं स्थापना के लिए देशवासी आज भी उनके योगदान का स्मरण करते हैं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत, नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला, क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष ईश्वर राम साहू, महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, सेवादल जिला अध्यक्ष गोविंद राम किलका, सेवादल जिला महासचिव इमदाद खान, आई एन सी आर के प्रदेश अध्यक्ष परसाराम बुगालिया, नगर परिषद पार्षद फारूक टांक, जवाना राम मोहनपुरिया, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर, शंकर लाल मोहनपुरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र सारस्वत, दुर्गाराम चौधरी, अधिवक्ता बन्ना राम चौधरी, युवा नेता गजेंद्र कासोटीया, भागुराम बुगालिया, इमरान लीलगर, कमलकांत डोडवाडिया, मुन्ना राम महला, आई टी सेल के गिरधारी महला, युसूफ लीलगर, मजिद व्यापारी, कानाराम बाजडोलिया, विजेंद्र डुकिया, युवराज सिंह, महेंद्र जाट सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहना कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दौ मिनट का मौन धारण किया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी कांग्रेस जनों द्वारा पंडित नेहरू अमर रहे, भारत माता की जय हो वंदे मातरम जैसे नारों से बाल उद्यान को गूंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगान किया गया ।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

*राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को किया जल संरक्षण करने के लिए प्रेरित* …