Friday , 13 February 2026

अनिल सिंह की स्मृति में आयोजित शिविर में 162 युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान

अनिल सिंह राजपुरोहित(अन्ना) की स्मृति में मानसिंह राजपुरोहित परिवार एवं मित्रगणों के सौजन्य से लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी एवं कुचामन फोर्ट के तत्वाधान में नोबल स्कूल में ग्यारहवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ सभापति सुरेश सिखवाल, लॉयन्स क्लब के पूर्व प्रांतपाल लॉयन श्यामसुन्दर मंत्री, सौजन्यकर्ता राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित, जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित, लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी अध्यक्ष लॉयन बाबूलाल मांधनिया, लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष रामावतार गोयल, सहकार भारती जिला सचिव अखिलेश रॉय ने दीप प्रज्वलित कर किया। लॉयन जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया राजकीय चिकित्सालय एवं श्याम ब्लड बैंक कुचामन तथा बांगड़ अस्पताल डीडवाना की टीमों ने 162 यूनिट रक्त संग्रहित किया।

लॉयन चेतन खालड़का ने 96 वी, प्रहलाद रांकावत ने 68 वी, लॉयन राम काबरा ने 54 वी, नरेन्द्र सिंह ने 26 वी बार रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। एसडीएम विश्वामित्र मीणा, पुलिस उपअधीक्षक मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक भंवरलाल राजपुरोहित, कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, लॉयन्स क्लब के प्रांतीय सभापति लॉयन श्यामसुन्दर सैनी, लॉयन पवन जैन, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील, केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीपालसिंह रसाल, प्रवीणसिंह तिवरी, सुभाष पहाड़ीया, सुनील माथुर, संतोष पहाड़ीया, प्रकाश मेहरड़ा, रफीक खान, विजय सिंह बोरावड़, पवनसिंह बासड़ा, ओमप्रकाश बासड़ा, सतवंतसिंह नोबल स्कूल ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

मुकेशसिंह, गोपालसिंह, मनोहरसिंह, सुमितसिंह, ललित काबरा, मुरलीधर गोयल, चेतन मीठड़ीवाला, अनिल शर्मा, डॉ पवन शर्मा, हेमराज पारीक, मनोहर पारीक, अनन्त तिवाड़ी, बलराम प्रधान, बलवीरसिंह राजपुरोहित लीचाना, प्रकाशचंद टेलर, प्रदीप काला, राजपाल कुमावत, चेतन चौहान, सुमेरसिंह, संदीप शेखावत, कौशल कुमावत, दुर्लभ गोयल, अंकुर पारीक, राजकुमार शर्मा, पंकज शर्मा, नवीनसिंह, मयंक काछवाल, पूरनसिंह, लोकेन्द्रसिंह, निर्मल कुमावत, गजेन्द्रसिंह, प्रेमसिंह राजपुरोहित, योगेश शर्मा आदि ने व्यवस्था मे सहयोग किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …