Friday , 30 October 2026

उपेक्षा का दंश झेलता कुचामन रेलवे स्टेशन भाग>2

  दोस्तों कल हमने कुचामन रेलवे की दुर्दशा और उपेक्षा पर एक कार्यक्रम किया था। आगे बढ़ने से पहले एक बार फिर मेरे पत्रकारिता में गुरु श्री सलीम साहब का हार्दिक धन्यवाद ओर आभार है। कि उनकी दी हुई शिक्षाओं की जरूरत आज की न्यूज़ ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। फिलहलल  आगे बढ़ते हैं दोस्तों कल हमने कुचामन रेलवे प्लेटफार्म की स्थिति के बारे में बात की था।आज बात करते हैं कुचामन की केंद्र में किन गाड़ियों के स्टॉपेज की आवश्यकता है और किस रूट पर नई गाड़ियां चलाने की जरूरत है तो शुरुआत करते हैं। गाड़ी संख्या 20488 जो की बाड़मेर से दिल्ली की ओर चलती है (मालानी एक्सप्रेस) के नाम से मशहूर है और यह सप्ताह में दो दिन चलती है इसका कुचामन में स्टॉपेज बहुत आवश्यक है। दूसरी गाड़ी है गाड़ी संख्या 20981 और 20982 जो कोटा से गंगानगर की तरफ चलती है। इसका भी कुचामन में ठहराव बहुत आवश्यक है। तीसरी गाड़ी संख्या है 22997 और 22998 जो कोटा से हनुमानगढ़ को जोड़ती है एक गाड़ी है। (मन्नारगुडी) जो की है 2273274 जो भगत की कोठी से मन्नारगुडी की ओर जाती है दोस्तों इन गाड़ियों से जाने वाली यात्रियों को मकराना जाना पड़ता है या फिर नावा जबकि इनकी कुचामन में स्टॉपेज़ की सख्त आवश्यकता है इसके अलावा कुचामन के प्रवासी बहुतायत में मुंबई कोलकाता हैदराबाद चेन्नई आदि स्थान पर व्यापार करते हैं और रेलवे को अच्छा राजस्व देते हैं।

इसके अलावा डेगाना से फुलेरा के बीच हरिद्वार तक जाने वाली एक भी गाड़ी उपलब्ध नहीं है। जनता की बहूप्रतीक्षित मांग है कि कुचामन से हरिद्वार तक जाने के लिए एक गाड़ी का होना अति आवश्यक है। अब बात करते हैं कुचामन की उपेक्षा क्यों कि जाती आ रही है क्यों कुचामन के लोगों ने इसपर सघर्ष  नहीं किया। दोस्तों आज हमने कुचामन विकास समिति अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी का काबरा से मुलाकात की अब क्योंकि काबरा जी की उम्र को ध्यान में रखते हुए उनका इतना भाग दोड़ करना नामुमकिन सा प्रतीत होता है। और विकास समिति का कुचामन में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो योगदान है। उसे नकारा नहीं जा सकता लेकिन फिर भी जो सज्जन इस क्षेत्र में प्रयास करते हैं मतलब नरेंद्र जी जैन , विशाल जी , वासुदेव जी और साथ ही क्विक न्यूज़ भी हमारी तरफ से गुजारिश है कि आप जो कुचामन विकास समिति की शाखाएं महानगरों में स्थित है। जैसे मुंबई तो वहां के लोगों को आप कहें कुचामन रेलवे स्टेशन की स्थिति में काफी सुधार आ सकता है।

यहां एक बार फिर डीडवाना निवासी श्री नरेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह जी मोहनोत का जिक्र करना चाहूंगा आज से करीब 10 वर्ष पहले डीडवाना रेलवे स्टेशन की दुर्दशा कुचामन से भी बदतर थी। श्री मोहनोत के अनुसार उन्होंने सुधार के बारे में सोच सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए आगे बढ़े और अधिकारियों के समक्ष डीडवाना स्टेशन की आवश्यकताओं को रखा और अनवरत संघर्ष करते रहे नतीजा आज डीडवाना रेलवे स्टेशन के स्वरूप को देखते ही मन उल्लासित हो जाता है। यही नहीं वर्तमान में भी श्री मोहनोत   डीडवाना कुचामन सिटी वैकल्पिक रेल लाइन की परियोजना रेल मंत्री महोदय के समक्ष रख चुके हैं। और यह आज दोनों शहरों के अधिकतर लोगों की मांग बन चुकी है श्री मोहनोत पूरी तरह से आश्वस्त है कि जल्द ही इस परियोजना भी मूर्त रूप ले लेगी।

अब यहां बात करते हैं कुचामन की दूसरी प्रमुख संस्था कुचामन जिला बनाओ संघर्ष समिति की दोस्तों यह संघर्ष समिति जब महेंद्र चौधरी यहां के विधायक थे तब पूरे जोशो खरोश के साथ डीडवाना को जिला बनाने के लिए संघर्ष रत थी। कई बार इन्होंने बस स्टैंड पर धरने भी दिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाए । लेकिन जैसे ही राज पलता या समिति भी पटल से पूरी तरह गायब हो चुकी है। यहां तक की नावा से महिला थाना दूदू ट्रांसफर हुआ तब भी यह समिति अपनी तरफ से ढंग का विरोध भी प्रदर्शित नहीं कर पाई । साथ ही कुचामन में करीब 6 माह तक एडी एम की पोस्ट खाली रही। लेकिन हम मांग भी नहीं रख सके इसी तरह सांड शाला भी कुचामन में स्थापित नही हो पाई तो इनसे किस तरह की आशा की जा सकती है।

प्रवासी श्री नरेंद्र जैन का कहना है कि कुचामन के रेलवे स्टेशन का अगर वास्तव में विकास कब करना है। तो इसके लिए सभी लोग मिलकर एक रजिस्टर्ड कुचामन रेलवे संघर्ष समिति या किसी अन्य नाम से समिति बनाएं एक संगठन स्थापित करें फिर वही संगठन नीति निर्धारण करके अपना प्रतिनिधि मंडल बनाएं तभी शायद विकास संभव हो सकेगा वैसे सुखद बात यह है कि क्विक न्यूज़ द्वारा किए कल के कार्यक्रम को देखते हुए कुछ लोग आगे आए हैं जल्द ही वह इस संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे ऐसा क्विक न्यूज़ आशा करता है। धन्यवाद

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

उपेक्षा का दंश झेलता कुचामन रेलवे स्टेशन

  दोस्तों इससे पहले की आज के कार्यक्रम में आगे बढ़े यह बताना चाहूंगा की आज …