Monday , 31 August 2026

नगर निकाय चुनाव 2026 : नावा नगर पालिका एक आंकलन

जैसे-जैसे निकाय चुनाव सिर पर आ रहे हैं सभी उम्मीदवार आपकी तरफ से ताल ठोक चुके हैं। यद्यपि दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले  हैं और उसके लिए कल दोपहर तक का इंतजार करना होगा। लेकिन फिर भी कल तक पूरे डीडवाना जिले में 513 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं जिनमें कुल 401 उम्मीदवारों ने अपने दावेदारी पेश की है। क्विक न्यूज़ ने जिले के प्रत्येक निकाय चुनाव की स्थिति अपने स्तर पर जाचने का प्रयास किया है। यहां हमारा स्पष्ट कहना कि क्विक न्यूज़ एग्जिट पोल जैसे किसी भी कार्रवाई में विश्वास नहीं करता है। लेकिन मतदाता का मूड देखने की कोशिश जरूर की जा सकती है। 

             तो आइये सबसे पहले जानते हैं नांवा नगर पालिका का मतदाता क्या चाहता है। नांवा नगर पालिका में कुल 25 वार्ड है। पिछली बार यहां भाजपा का बोर्ड बना था। नगर पालिका चेयरमेन और विधायक के बीच की तनातनी सभी को मालूम है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं स्पष्ट रूप से नजर आ रही है कुछ ऐसे जनहित के मुख्य मुद्दे हैं, जिनमें आम मतदाता में खासी नाराजगी दिखाई दे रही है। 

              प्रथम मुद्दा रेलवे ओवरब्रिज का है जो की काफी समय से टूटा हुआ है और आवागमन पूर्ण रूप से बाधित पड़ा है। जनता के इस ब्रिज को लेकर कई वीडियो भी वायरल हुए हैं। दूसरा मुख्य मुद्दा नए अस्पताल भवन के निर्माण को लेकर है। जो कि कुचामन रोड पर स्टेशन नाडा मंदिर के पास में स्थित है। इस मुद्दे पर एक पूरा वीडियो बन सकता है जो की आने वाले दिनों में हम इस पर पूरा कार्यक्रम करेंगे। बहरहाल क्विक न्यूज़ ने अभी नांवा की वर्तमान स्थिति पर राजनीति में अपनी बेबाक  राय रखने वाले श्री माधव प्रसाद धुत से  बातचीत की आइये देखते हैं श्री धुत से हुई बातचीत।

             यद्यपि नांवा नगर पालिका में एंटी इनकमबेंसी (व्यवस्था के खिलाफ राय ) साफ-साफ नजर आ रही है और निश्चित ही यह चुनाव को प्रभावित करेगी। जनता अब वर्तमान विधायक एवं राज्य मंत्री के विरुद्ध अपनी आवाज खुलकर उठा रही है। लेकिन जहां तक जाती फैक्टर का सवाल है नांवा नगर पालिका में कुमावत वोट ज्यादा है। तथा कई सीटों पर तो एक तरफा है और कुमावत वोट भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। यद्यपि पूर्व विधायक और उपमुख्य सचेतक श्री महेंद्र चौधरी ने कुमावत वोट को साधने का बहुत अच्छा प्रयास किया है। लेकिन फिर भी कुमावत वोट का कांग्रेस की ओर आना संदिग्ध ही लगता है। बहरहाल क्विक न्यूज़ के सामान्य आकलन के अनुसार नांवा में अगला बोर्ड कांग्रेस का बनता स्पष्ट दिखाई देता है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

आज आयोजित होगा गुजराती ब्राम्हण समाज जयपुर का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामूहिक भोज

समाचार अखिल भारतीय गुजराती ब्राह्मण समाज जयपुर से है। दोस्तों गुजराती ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर …