
सर्व समाज व संपर्क संस्थान मूक बधिर एवं नेत्रहीन नि:शुल्क आवासीय विद्यालय द्वारा आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन कुचामन व आस-पास के क्षेत्र से कथा सुनने के लिए काफी लोग उपस्थित रहे।कथा के दूसरे दिन यजमान के रूप में श्रीमान रामपाल सिंह पूर्व BSF हवलदार और दूसरे दिन का प्रसाद किन्नर काजू कंवर की तरफ से वितरित किया गया।
कथा में श्री बालाजी महाराज भांवता के पुजारी श्री मोनू बाबा भी उपस्थित रहे जिन्होंने कविता के माध्यम से बताया कि बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा के लिए हम सबको पूर्ण ध्यान देने की आवश्यकता है और कहा कि इस विद्यालय के मूक बधिर बालक बालिकाएं साधारण बच्चों से भी अलग लग रहे हैं जिनमें मैंने काफी परिवर्तन देखा है इनके लिए हम सबको सदैव सहयोग के लिए तैयार रहना चाहिए।

इनके अलावा महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी, लॉयंस क्लब कुचामन फोर्ट एवं सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे जो इन मूक बधिर बच्चों के लिए सदैव ही सहयोग करते रहते हैं।
Quick News News as quick as it happens