
शनिवार को कुचामन शहर में फिरौती का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। गौरतलब है कि शनिवार को कुचामन के भाजपा नेता श्री विजय सिंह पलाड़ा को रंगदारी के लिए धमकी दिए जाने का मामला सामने आया था। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह खुलेआम व्यापारियों और आम नागरिकों को धमकी दे रहे हैं। उपरोक्त धमकी रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे वीरेंद्र चारण द्वारा दी गई थी।

अब कुचामन की जनता द्वारा कल यानी मंगलवार को कुचामन के आम नागरिकों द्वारा 17 फरवरी को कुचामन बंद और धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। बार-बार फिरौती के लिए धमकाने की घटनाओं और रमेश रुलानीया हत्याकांड के बाद फैली दहशत के परिणाम स्वरुप शांति की स्थापना के लिए यह आह्वान किया गया है।

इसी क्रम में विजय सिंह पलाड़ा के बड़े भाई एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री भंवर सिंह पलाड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उच्च अधिकारियों से वार्ता की है। श्री भवानी के अनुसार यह मामला केवल एक व्यक्ति का न होकर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे कानोई पार्क में सर्व समाज एकत्र होगा। यहां से 11:00 बजे सभी कुचामन पुलिस थाने की ओर रवाना होंगे यहां पर धरना प्रदर्शन, ज्ञापन आदि के बाद सभा खत्म की जाएगी।

वहीं दोपहर 1:00 बजे तक कुचामन के बाजार बंद रहेंगे। दूसरी तरफ कुचामन के डिप्टी एस पी श्री मुकेश चौधरी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम धमकी देने वाले शख्स राहुल रीनाऊ उर्फ़ राहुल स्वामी पुत्र चेतन राम स्वामी निवासी रीनाऊ फतेहपुर के घर पर दबिश दी और उसके परिजनों से सख्त पूछताछ की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को दो सुरक्षा गार्ड दिए गए हैं। सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार कल के प्रदर्शन में स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेडी की धर्मपत्नी भी शामिल होंगी। गौरतलब है कि कल जो धमकी का ऑडियो वायरल हुआ था उसके अनुसार वीरेंद्र चारण ने स्वर्गीय श्री सुखदेव सिंह गोगामेडी का नाम भी लिया था।
वही आज ही एक और धमकी भरा ऑडियो वाइरल हुआ हे इसमें वीरेंद्र सिंह द्वारा विजय सिंह पलड़ा को स्पष्ट रूप से धमकी डी जा रही हे आइये सुनते हे एक और ऑडियो |
Quick News News as quick as it happens