सबकी सेवा सबको प्यार, जीवो ओर जीने दो, दोस्ती से सेवा के उदेश्यो वाली सेवाभावी संस्था महावीर इन्टरनेशनल कुचामन सिटी वीरा धरा द्वारा दिनाँक 21/12/25 रविवार को 11 बजे राजकिय चिकित्सालय मैं सेवा कार्य किये गए | स्वस्थ जच्चा स्वस्थ बच्चा की भावना से राजकीय चिकित्सालय मे डॉक्टर कल्पना गुप्ता के सानिध्य मे महावीर इंटरनेशनल के स्वयं सेवको द्वारा नवजात शिशुओ को जन्म देने वाली महिलाओ और नवजात शिशुओ को उपहार प्रदान किये गए |

वीरा सचिव शारदा वीर सोहन लाल वर्मा के सौजन्य से सभी महिलाओ को गोंद के लड्डू देकर और नवजात शिशुओं को खेलने हेतु खिलोने देकर वीरा सचिव शारदा वर्मा ने सभी नवजाज बच्चों को अपनी गोद मे लेकर उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद दीया।

संस्था के को -ऑर्डिनेटर श्री सुभाष पहाड़िया के अनुसार इस कार्यक्रम मे संस्था अध्यक्ष वीरा सरोज पाटनी, वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीरा सुनिता गंगवाल, वीरा विजयकोर बिडसर,वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगडिया, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर नरेश कुमार जैन, वीर विकास नीता पाटनी ने शुभकामनायें देकर वितरण मे सहयोग किया।
Quick News News as quick as it happens