Wednesday , 4 February 2026

औदिच्य ब्राम्हण समाज का वरिष्ठ जन सम्मान समारोह सम्पन्न

25.01.2026 जयपुर : गुजराती ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर द्वारा आयोजित वरिष्ठ जन सम्मान समारोह जयपुर मानसरोवर स्थित सामुदायिक केंद्र में गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रो. डाक्टर पी.सी. त्रिवेदी जी ( पूर्व वाईस चांसलर , जोधपुर विश्व विद्यालय ) तथा विशिष्ट अतिथि माननीय सुखबीर जी गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय औदीच्य महासभा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा ईश वंदना से हुई। गुजराती ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण, दुपट्टा व शाल भेंट कर अभिनंदन किया गया। गुजराती ब्राह्मण समाज राजस्थान के अध्यक्ष महोदय श्री राकेश कुमार भट्ट द्वारा आगंतुकों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में वरिष्ठ जन के सम्मान के महत्व को समझाया। विशिष्ट अतिथि सुखबीर जी गौतम एवं मुख्य अतिथि माननीय पी.सी.त्रिवेदी जी के प्रेरक उद्बोधन तथा अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय सचिव श्री राजीव जी व्यास के उद्बोधन के पश्चात समाज के वरिष्ठ जन को एक एक कर मंच पर आमंत्रित कर परिवार जन के साथ सम्मानित किया गया। गुजराती ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर के मंच पर आज निम्नलिखित वरिष्ठ समाज जन (80+)को सम्मानित किया गया:-

  1. श्री कान्ति चन्द्र जी भारद्वाज
  2. . प्रो.डाक्टर योगेश चंद्र जी भट्ट
  3. श्री रविन्द्र नाथ जी नागर
  4. डाक्टर सुनीत जी शर्मा
  5. श्री शिव शंकर जी पाण्डे
  6. श्री प्रेम शंकर जी तिवाड़ी
  7. श्री विजय कुमार जी जोशी
  8. श्री कमल जी तिवारी
  9. श्री कैलाश चन्द्र जी शर्मा
  10. श्री भंवरलाल जी जोशी
  11. पंडित कृष्ण कांत जी शुक्ला
  12. श्री सुरेश जी तिवारी
  13. श्री अश्विनी जी भट्ट
  14. श्री हनुमान जी सम्राट
  15. श्री गजानन जी भट्ट (अनु.)
    16.श्री रूप शंकर जी व्यास
  16. श्री सत्यनारायण जी रावल। (अनु.
    1. श्री युगल किशोर जी मेहता
      19 श्रीमती सावित्री देवी धर्म
      पत्नी स्व. श्री गोविन्द लाल
      जी भट्ट

    जानें माने हास्य योग शिक्षक एवं एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट डाक्टर शशि भूषण जी दवे द्वारा कार्यक्रम के दौरान हास्य योग द्वारा वृद्धावस्था में भी शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मंच का संचालन (anchoring) श्री अभिषेक भट्ट एवं श्री मुकेश आचार्य द्वारा संयुक्त रूप से बहुत ही आकर्षक ढंग से किया गया।


    सम्मान समारोह कार्यक्रम सहभोज के साथ सानन्द सम्पन्न हुआ।* कार्यक्रम में पधारे सभी समाज जन, सम्मानित किये गये वरिष्ठ जन,अतिथियों तथा कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले सभी भामाशाह का गुजराती ब्राह्मण समाज कार्यकारिणी ने आभार प्रकट किया । और सभी का सहयोग भविष्य में भी इसी प्रकार से बना रखने का आह्वान किया ।*

    About Manoj Bhardwaj

    Manoj Bhardwaj
    मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

    Check Also

    महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया सम्मानित

    महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मण्डी जैनीबाई …