Sunday , 15 February 2026

आरयुआर्डडीपी के तहत स्वच्छता व सीवरेज जागरूकता रैली

डीडवाना, दिनांक 09 फरवरी 28 राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना ‘की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यकम में इस रैली का उददेश्य नागरिकों को सीवरेज के रख-रखावव पर्यावरण को साफ रखने के महत्व के बारे में जागरूक’ करना | यह रैली आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता श्री नेमीचंद पंवार के निर्देशन में अधिशासी अभियंता श्री राजकुमार मीना के मार्गदर्शन में सहायक अभियता श्री रामेश्वर जाट के सहयोग से आयोजित हुई रैली को स्वामी श्रीनिवासाचार्य शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मोहन लाल कच्छावा ने छात्र-छात्राओं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विद्यार्थियों ने रैली के साथ हाथों में तख्तिया व विभिन्न नारों के माध्यम से सीवरेज व स्वच्छता का संदेश देकर जागरूक किया जिसमें सीवरेज प्रणाली को अपनाना है, गंदगी को दूर भगाना है। हम सब का एक ही नारा स्वच्छ रहे डीडवाना शहर हमारा।


यह रैली स्वामी श्रीनिवासाचार्य शिक्षण संस्थान डीडवाना से प्रारभ्भ होकर सिंघी बास, महात्मा ज्योतिवा फूले सर्किल होते हुए कुमानिया बास से दादा बाड़ी से संतोषी माता मंदिर सिंघी ‘ बास से होते हुए स्कूल प्रागण डीडवाना पहुची | इस सीवरेज व स्वच्छता जागरूकता रैली में 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर सफल बनाने गें सराहनीय भागीदारी निभाई |
इसकं साथ ही कैप की संविता शर्मा ने कह़ा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सड़कों पर ‘कूड़ा ना फलायें, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी ना करें, स्वच्छता के लिए सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करें स्वच्छता आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद करती हे | वातावरण यदि स्वच्छ होता हे तो हम एक स्वस्थ और सकिय जीवनशैली जीते है।


इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन लाल कच्छावा ने सीवरेज प्रणाली के फायदों के बारे में बताया कि आरयूआईडीपी विभाग दारा सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट का निर्मांण कराया गया है | आपके घरेलू अपशिष्ट जल सीवर लाईन के द्वारा सीवेज ट्रीटमेंन्ट प्लांट तक ले जाया जायेगा वहाॉ इसको ट्रीटकर अपशिष्ट जल को कृषि भूंमिं हेतु उपयोंग में लिया जायेगा साथ ही सीवर कनेक्शन से होने वाले फायदे एवं रखरखाव के बारे भें जानकारी देकर जागरूक किया ।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, प्रेम चन्द मेघवाल, हरन्द्र जी एवं मिठ्टू कवर, सुमित्रा जों का सराहनीय सहयोंग रहा ।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …