लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी देकर प्लास्टिक का उपयोग नही कर पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए आह्वान किया। संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, सचिव लॉयन रचित नंदवाना, विष्णु मोयल ने प्रतिबंधित प्लास्टिक से होने वाले नुकसान तथा इसके विकल्प की जानकारी से सम्बंधित पोस्टर वितरित कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान लॉयन राम काबरा ने लोगों को बताया कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम है प्लास्टिक के कचरे से हो रहे प्रदूषण से पर्यावरण को बचाना है।

प्लास्टिक के अधिक मात्रा में हो रहे उपयोग से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। अगर इसका उपयोग ऐसे ही होता रहा तो वह दिन दूर नही है जब धरती पर हवा पानी एवं अन्य खाद्य पदार्थ पूरी तरह से प्रदूषित हो जाएंगे और जीवन बचाना असंभव हो जाएगा।
उन्होंने कहा भविष्य में आने वाली इस गंभीर समस्या को महसूस करते हुए हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए प्लास्टिक से दूरी बनाएंगे। ताकि हमे एवं आने वाली पीढ़ियों को भी शुद्घ हवा एवं पानी मिल सके। तभी सही मायने में हमारा पर्यावरण दिवस मनाना सार्थक होगा। लॉयन रचित नंदवाना ने बताया कि प्लास्टिक के प्रति जागरूकता अभियान क्लब द्वारा निरंतर जारी रहेगा।
Quick News News as quick as it happens