Wednesday , 4 February 2026

हनुमानपुरा में कड़ाके की ठंड में मानवीय संवेदना की मिसाल

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानपुरा (सरगोठ) में 207 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण


कुचामन सिटी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानपुरा (सरगोठ) मकर। संक्रांति के अवसर पर सामाजिक सरोकार और मानवता की भावना से ओत-प्रोत स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं दानदाता सेवाराम भामू, निवासी सीतापुरा ने कड़ाके की सर्दी को देखते हुए संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के कुल 207 छात्र-छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने को मिला। इस पहल से न केवल विद्यार्थियों को ठंड से राहत मिली, बल्कि समाज में परस्पर सहयोग एवं सेवा भावना का संदेश भी प्रसारित हुआ। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने इस पुनीत कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की।
कार्यक्रम में छोटूराम घासल, हनुमान राम सुंडा, सत्यनारायण पारीक सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दानदाता के इस अनुकरणीय कार्य को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विद्यालय के संस्था प्रधान खिंवराज ने अपने उद्बोधन में दानदाता सेवाराम भामू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना एवं समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और सहयोगियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन अनिल कुमार जोशी, अध्यापक द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पीएमश्री राउमावि हिराणी में विज्ञान मेला एवं विज्ञान–गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल

कुचामन सिटी स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिराणी में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर के निर्देशन में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत विज्ञान मेला तथा विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान से संबंधित विविध चार्ट एवं नवाचारी मॉडलों का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सराहा। विद्यालय के प्राचार्य एवं पीईईओ राजेन्द्र मुवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता एवं नवाचार की भावना को विकसित करना है।
विज्ञान मेला प्रभारी के रूप में श्रीमती आरती सोनी (अध्यापक) एवं तुलसीराम (विद्यालय सहायक) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुनील कुमार जोशी (व्याख्याता) तथा राजेन्द्र तालापा (अध्यापक) शामिल रहे।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
सीनियर वर्ग में छोटूराम ने प्रथम, ममता ने द्वितीय तथा ओमा व पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं जूनियर वर्ग में अमित, गजेन्द्र प्रथम, निधि द्वितीय एवं निहारिका तृतीय स्थान पर रहीं।

विद्यालय के प्राचार्य एवं पीईईओ श्री राजेन्द्र मुवाल द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता लक्ष्मण राम, वरिष्ठ अध्यापक गोपी राम, अल्पना शर्मा, मंजू डोड़वाडिया, प्रयोगशाला सहायक रानू, अध्यापक सुनीता गहन, फूला देवी, मधुबाला, नरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, विद्यालय सहायक सोहनराम, सहायक कर्मचारी ज्योति सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।इस अवसर पर श्री राजेन्द्र मुवाल ने कहा कि इस प्रकार के मेले एवं प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं, जो उन्हें भविष्य में सफलता की ओर अग्रसर करती हैं।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मण्डी जैनीबाई …