Wednesday , 11 March 2026

श्री मनोज जोशी सर्वोच्च ज्योतिष अलंकरण से सम्मानित

  बूंदी निवासी श्री मनोज जोशी को ज्योतिष क्षेत्र में “समस्त भारत राष्ट्रीय पत्रिका” द्वारा अतुलनीय योगदान देने हेतु “समस्त भारत ज्योतिष उत्कृष्ट पुरस्कार 2026” से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है की बूँदी निवासी श्री मनोज जोशी जो की आबकारी विभाग से सेवानिवृत है, ज्योतिष के क्षेत्र में काफी दखल रखते हैं। पिछले कई वर्षों में राजनीतिक और भौगोलिक गतिविधियों पर उनकी कई भविष्यवाणीया सटीक बैठती है। 

            पिछले दिनों ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध पर की गई इनकी भविष्यवाणी 100% सही बैठी थी। ग्रह नक्षत्रो की स्थिति का आकलन करने में श्री जोशी को महारत हासिल है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए भारत राष्ट्रीय पत्रिका द्वारा इन्हें 8 मार्च को नई दिल्ली में एक पुरस्कार वितरण समारोह में ज्योतिष की उत्कृष्ट सेवा करने पर विशेष पुरस्कार दिया गया। 

          ऑदिच्य ब्राह्मण समाज के श्री मनोज जोशी निवासी बूँदी  को सिर्फ 8 मार्च 2026 को दिल्ली में भारत राष्ट्रीय पत्रिका द्वारा ज्योतिष वैदिक शास्त्र एवं हस्तरेखा आधारित गणना हेतु किए गए विशिष्ट प्रयासों एवं कार्यों हेतु समस्त भारत ज्योतिष उत्कृष्ट पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया | साधारण जीवन जीने वाले श्री मनोज जोशी के उज्जवल भविष्य की कामना क्विक न्यूज़ करता हे ।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कान फोडू डी जे की आवाज ने किया परेशान : मामला पंहुचा अदालत

   वैवाहिक स्थलों में बजने वाले कान फोड़ू डीजे के संगीत के खिलाफ सभी प्रयासों …