
सर्व समाज व संपर्क संस्थान मूक बधिर एवं नेत्रहीन नि:शुल्क आवासीय विद्यालय द्वारा आयोजित भागवत कथा खादी भंडार के पास पांचवे दिन गुरुजी श्री सुदर्शन जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन का वर्णन किया। आज यजमान के रूप में श्रीमान दीपक कुमावत (दीपक जनरल स्टोर) रहे आज का प्रसाद दीपक कुमावत, संतोष देवी, लक्ष्मीनारायण, संतोष प्रजापत की तरफ से रहा।

कथा में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री श्रीमान विजय सिंह चौधरी पधारे जिन्होंने महाराज श्री से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि संपर्क संस्था द्वारा इन बच्चों के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है और इनकी मेहनत को हम व्यर्थ नहीं होने देंगे इसलिए में ये वचन देता हु कि इन बच्चों के लिए जमीन अलोट का कार्य जल्द ही पूरा करवाऊंगा ये मेरा वचन है।

कथा में उपस्थित गुरुजी श्री सुदर्शन जी महाराज, मंत्री महोदय, बाबूलाल जी कुमावत (पार्षद), सुरेश सिखवाल(पूर्व सभापति नगरपरिषद कुचामन), सोहनलाल सूंडा, नथमल शर्मा, सुशील काबरा के साथ सभी भक्त जनों ने आतंकी हमले में शहीद 40 भारत माता के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को शत-शत नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखा। गौर तलब है की सम्पर्क सेवा संस्थान द्वारा मूक बधिर बच्चो को निशुल्क शिक्षा डी जाती हे , ऐसे में आर्थिक आवश्यकताए भी होती हे क्विक न्यूज़ सभी नगर वासियों से अपील करता हे की इस पवित्र कार्य के लिए भगवत कथा में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाए और संस्थान का आर्थिक सहयोग करे जिससे बच्चो को सम्बल मिल सके |
Quick News News as quick as it happens