
लगभग 5:30 माह पूर्व काशी विश्वनाथ से विश्व शांति की कामना को लेकर साइकिल यात्रा पर निकला युवक अजय कुमार पटेल कल पहुंचा कुचामन । कुचामन के लोगों ने युवक का दिल खोलकर स्वागत किया । द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकला युवक अजय पटेल कल दोपहर लगभग 11:00 बजे कुचामन पहुंचा । यहां के पुराने बस स्टैंड पर युवा नेता देशी गुर्जर की अगुवाई में अजय पटेल का माला एवं साफा पहनकर भव्य स्वागत किया गया।

विश्व में फैलती अराजकता और वैमनस्य को दूर करने की भावना को लेकर युवक अजय पटेल यूपी से निकल पड़ा एक अदद साइकिल लेकर । युवक से बातचीत में पता चला कि अजय कुमार पटेल अभी तक 5:30 महीने की यात्रा पूरी कर चुका है । इस समय अवधि में युवक ने द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा का लक्ष्य रखा है ।

युवक का कहना है कि वह यात्रा में प्रत्येक देवस्थान पर विश्व शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता है । अभी अजय कुमार पटेल की दो माह की यात्रा बाकी है । यहां से युवक केदारनाथ की ओर प्रस्थान कर चुका है । स्वागत में मुख्यतः युवा नेता देसी गुर्जर , श्री चतुर्भुज शर्मा,श्री अनिल माथुर ,श्री मनोज चावला,श्री कमल किशोर जोशी ,श्री गजेंद्र वकील ,श्री अशोक राणा और श्री मनोज भारद्वाज आदि ने अजय कुमार पटेल का भव्य स्वागत किया तथा यात्रा की सफलता की कामना भी की।
Quick News News as quick as it happens