Thursday , 5 February 2026

विश्व णमोकार दिवस पर विश्व शान्ति हेतु णमोकार महामंत्र का जाप

 दिनांक 22/12/24 को सामूहिक जिनेंद्र आराधना संस्था फेडरेशन के आवाहान पर देश विदेश मे सभी जिनालयो मे एक साथ सभी जगह के साथ कुचामन मे भी श्री जैन वीर मण्डल कुचामन के तत्वाधान मे सकल दिगम्बर जैन समाज की सभी सामाजिक सस्थांओ द्वारा श्री नागोरी नशियाजी सब्जी मण्डी मे देवादिदेव 1008 भगवान आदिनाथ के सामने रात्री 7/30 बजे से 9 बजे तक विश्व शान्ति हेतु वीश्व णमोकार दिवस पर अखंड णमोकार महामंत्र का जाप संस्था के अध्यक्ष सोभागमल गगवांल, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र,अजित, विकास, पहाडिया, पवन गोधा भवरलाल झाझरी, सुरेशकमार विजयकुमार, आकाश,सजय, राजकुमार, सुनिल,सुभाष, अमित जैन समाज श्रावक श्राविकाओ ने डेड धन्टा विश्व शान्ति हेतु जाप किया |

 इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व में फेली अराजकता को रोक कर शांति की स्थापना करना था | वीर सुभाष पहाड़िया के अनुसार जहा  एक और पूरे विश्व में हिंसा का तांडव हो रहा हे ,ऐसे में अहिंसा की प्रतिमूर्ति भगवान श्री महावीर के आशीर्वाद से ही इस हिंसा और अराजकता पर काबू पाया जा सकता हे | और इसी उद्देश्य से पूरे विश्व में जिनेन्द्र आराधना संस्था के आह्वान पर एक साथ नमोकार मन्त्र का सामूहिक जाप किया गया | इसी क्रम में कुचामन में भी 7:30 बजे से 9 बजे रात्रि तक नमोकार मन्त्र का जाप किया गया |

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मण्डी जैनीबाई …