
कुचामन सिटी : कल यानी 19 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाले नि:शुल्क विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर की जानकारी देने हेतु आज महावीर इंटरनेशनल और भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। स्थानीय वसंत कुमार बिरला बारात भवन में आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्घाटन कल प्रातः होने वाला है।

आयोजको से प्राप्त जानकारी के अनुसार : राजस्थान सरकार सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्त्ववधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संयोजक स्थानीय महावीर इंटरनेशनल होंगे। आइये सुनते हैं आयोजकों से प्राप्त जानकारी प्रस्तुत वीडियो में।

श्री सुरेश मेहरा जो की जयपुर से आए थे उनके अनुसार शिविर में विकलांग जनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ,कैलिपर्स, बैसाखी, वाकर, श्रवण यंत्र, ब्लाइंड स्टिक आदि सभी उपकरण वितरित किए जाएंगे।

शिविर का आयोजन श्री गोपाल, प्रदीप कुमार,अभिषेक पहाड़िया,श्रीमती संतोष देवी, सुषमा,अंशु पहाड़िया श्रीमती इंदिरा देवी,सुभाष चंद्र गंगवाल आदि के आर्थिक सौजन्य से किया जा रहा है। साथ ही महावीर इंटरनेशनल के सभी कार्यकर्ता पूर्ण रूप से शिविर को सफल बनाने में जुट गए हैं।
Quick News News as quick as it happens