Wednesday , 4 February 2026

लडकी का अपहरण जौर जबरन धर्मान्तरण :लोगो में आक्रोश

   जबरन अपहरण और धर्मांतरण का मामला आज कुचामन मे प्रकाश में आया। हुआ कुछ ऐसा कि स्थानीय खटीक समाज की एक बच्ची का लगभग एक माह पूर्व छीपा (मुस्लिम ) समाज के एक लड़के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर लिया गया। साथ ही उसका धर्मांतरण भी करवा दिया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि लड़के द्वारा श्री गंगानगर  के किसी शनि मंदिर में पहले विवाह किया तथा बाद में  उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा अभि रक्षा हेतु प्रार्थना पत्र देकर वे लोग कुचामन में आए। 

             यह जब यह सब सुनकर आज स्थानीय खटीक समाज एवं सर्व समाज में भयंकर रोष व्याप्त हो गया। सभी लोग काफी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस थाने पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने थानाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत किया और आगामी 24 घंटे में बच्ची को माता-पिता को सुपुर्द करने की मांग की। बच्ची  पूजा के पिता श्री बनवारी लाल के अनुसार करीब एक माह पूर्व आमीन पुत्र अयूब छिपा निवासी पांचवा रोड ने उन्हें राह चलते रोका और लड़की से शादी करने की बात की।

            जब बनवारी लाल ने अपनी असमर्थता जाहिर की तो खुले आम धमकी दी कि वह उनकी पुत्री पूजा से शादी करके ही मानेगा और धर्मांतरण भी करवाएगा यदि कहीं रुकावट आई तो वह जान लेने से भी नहीं रुकेगा। पिता के अनुसार उनकी लड़की का ब्रेन वाश करवा दिया गया है। आईए सुनते हैं लड़की के पिता की बात संलग्न वीडियो मे।

            17 सितंबर 2025 को आरोपी कथित तौर पर लड़की का ब्रेनवाश करके घर में रखे करीब 15 तोला सोने के गहने, ढाई लाख रुपये नकद और लगभग 1 किलो चांदी जो कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए रखे थे साथ ले गया। बहरहाल कुचामन नगर परिषद उपसभापती श्री हेमराज चावल और वरिष्ठ शिक्षा विद प्रोफेसर सुरेश खींची के नेतृत्व में आज सर्व समाज इकट्ठा हुआ और थाना अधिकारी को ज्ञापन सोपा। श्री हेमराज चावला प्रोफेसर सुरेश खींची और श्री चतुर्भुज शर्मा ने अपने व्यक्तव्य भी दिए।देखिए संलग्न वीडियो में।

            पिछले एक माह में इस तरह की यह दूसरी घटना है इससे पूर्व भी कुमावत समाज की एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया था जिसका अभी तक प्रशासन के द्वारा पता नहीं लगाया जा सका आज प्रशासन द्वारा गुमशुदा की तलाश का एक विज्ञापन निकाला गया है जो आपकी स्क्रीन पर मौजूद है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मण्डी जैनीबाई …