Sunday , 12 April 2026

महावीर मन्दिर स्थापना दिवश पर कलशाभिषेक पुजा विधान

दिनांक-17-02-2026
मन्दिर स्थापना की 14 वीं वर्षगाठ मनाई गई
श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर, कुचामन सिटी
अध्यक्ष लालचन्द पहाड़िया ने बताया कि संत ’शिरोमणि . आचार्य विद्यासागरजी महाराज के आशिर्वाद व जंगल वाले बाबा चिन्मयसागरजी महाराज के सानिध्य से निर्मित श्री 1008 भगवान महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर, डीडवाना रोड-, कुचामन सिटी के प्रात प्रतिष्ठा के आज चोदहवे वर्ष में प्रवेश होने पर मन्दिरजी में वार्षिक उत्सव मनाया गया। सचीव मुकेश काला ने बताया कि मूलनायक भगवान महावीर 7-25 फुट प्रतिमाजी का सुबह 7 बजे 51 श्रावकों ने श्रीजी का किया।


प्रथम जलाभिषेक मंजू देवी विमल मुकेश अमित काला परिवार, प्रथम ‘शान्तिधारा का सौभाग्य अशोककुमार दिलीप सुनिल अनिल आशिष अकिंत काला परिवार द्वितीय शान्तिधारा लालचंद, कमल कुमार, सुभाष सुनिल पियूष वीर पहाडिया परिवार, आदिनाथ भगवान की प्रथम ‘शान्तिधारा का सौभाग्य विमलचंद जी, विनय कुमारजी, विकास जी पहाड़िया परिवार, द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य गोपाल लाल जी, प्रदीपकुमार अभिषेक पहाड़िया परिवार, भगवान शान्तिनाथ की प्रथम शान्तिधारा का सौभाग्य श्रीमती कांता देवी नवीन कुमार अनिल कुमार काला परिवार को मिला |

, द्वितीय शान्तिधारा का सौभाग्य तेजकुमारजी पंकजकुमारजी प्रवीणकुमारजी बड्जात्या परिवार को मिला। पंच परमेष्ठी विधान में मंगलकलश स्थापना व दीप प्रज्वलन चिरजीलाल, अशोक कुमार भव्य कुमार पाटोदी परिवार के पश्चात सभी श्रावक-श्राविकाओं ने पूजन व विधान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।सचिव मुकेश काला ने बताया कि विधान सुरेशकुमारजी पान्ड्या के सानिध्य में किया गया। इनके अनुसार नित्यदेव पूजन के पश्चात पंच परमेष्ठी विधान किया गया व रात्रि ७ बजे से भक्तामर की आरती की आरती के पश्चात णमोकार महामन्त्र का जाप किया गया जिसमें सभी श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

निजी स्कुल बनाम सरकारी स्कुल : परिणाम का तुलनात्मक अध्ययन

दोस्तों जैसा आप सभी लोग जानते हैं कि क्विक न्यूज़ में एक नई सीरीज शुरू …