
क्विक न्यूज़ आज कुचामन शहर में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रमुख मुद्दों को लेकर डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर श्री महेंद्र खगड़ावत से मुलाकात करने हेतु डीडवाना जिला मुख्यालय में अपनी टीम के साथ पहुंचा। साथ में क्विक न्यूज़ के प्रमुख सहयोगी चतुर्भुज शर्मा, पंच परसा राम बुगालिया एवं वेद प्रकाश शर्मा आदि थे।हम लोग मात्र 5 मिनट डेट ही लेट हो गए हमारे जाने से पूर्व ही कलेक्टर साहब किसी दौरे पर निकल चुके थे। फिर भी हम लोग वहां अधीनस्थों को शिकायत दर्ज करवा कर आए।

मुख्य समस्याओं में पहली समस्या जिसके लिए चतुर्भुज शर्मा लगभग 3 साल से अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं यानी पंचायत समिति में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई। गौरतलब है कि पंचायत समिति के बाहर दुकानों में से एक रास्ते पर दुकान बनाने के मामले में क्विक न्यूज़ पहले भी पांच कार्यक्रम कर चुका है। चतुर्भुज शर्मा ने इस लड़ाई को हर स्तर पर पहुंचा दिया है। लेकिन नतीजा अभी तक शून्य ही रहा है। इसी संदर्भ में आज हम सभी जिला कलेक्टर महोदय से मुलाकात करने गए। और लिखित में शिकायत दर्ज करवा कर आए हैं।

भ्रष्टाचारियों को यह भी चेतावनी है कि इस लड़ाई में क्विक न्यूज़ हर स्तर पर चतुर्भुज शर्मा के साथ खड़ा है और इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंच बगैर हम चैन से नहीं बैठेंगे। यहां यह भी बताते चले कि इस मामले पर पंचायत समिति के कर्मचारी जिनकी शिकायत की गई थी। उन्होंने एक फर्जी मानहानि का मुकदमा भी श्री चतुर्भुज शर्मा पर लगाया है। जिसमें एक पक्ष क्विक न्यूज़ को भी बनाया हुआ है। लेकिन झूठ हमेशा झूठ ही रहेगा।
दूसरी शिकायत पंच परसा राम बुगालिया ने दीप पुरा ग्राम पंचायत से जुड़ी पेश की। जो इस प्रकार है।

ग्राम पंचायत दीपपुरा मे पेयजल की समस्या काे लेकर भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेशअध्यक्ष एवं विश्व जाट महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन दिया | ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष परसाराम बुगालिया ने बताया कि दीपपुरा ग्राम पंचायत में सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत नियमित और पर्याप्त पानी नहीं मिलने तथा वंचित घरो में नल लगवाने और सार्वजनिक जलाशयों को ठीक करवाने की मांग की है | जन समस्या को लेकर लिखा है की कुचामन पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत दीपपुरा में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना घर-घर शुद्ध जल पहुंचने की थी |

जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड धारक से 1200 सौ से 1900 सौ रुपए लेकर घर-घर नल पहुंचा था इसमें कई घरों में अभी तक नल नहीं पहुंचा है जिस घर में नल पहुंचा है | उन नल में एक-एक महीना तक पानी नहीं आ रहा है जिसको लेकर लोग पानी को लेकर परेशानी में है दीपपुरा पंचायत क्षेत्र में सरकारी सार्वजनिक जलाशय जैसे हैंड पंप, ट्यूबवेल, और जल जीवन मिशन योजना के तहत जगह-जगह लगाए गए पानी के पॉइंट भी लगभग सभी बंद है | सार्वजनिक जलाशय बंद होने से राहगीरो को भी पानी को लेकर परेशान होना पड़ता है | इन सभी सार्वजनिक जलाशयों को भी ठीक करवाने की मांग की है | इसके अलावा मनोहरी देवी / झुताराम जो विकलांग है उनसे भी 1900 सौ की राशि लेकर अभी तक जल जीवन योजना में नहीं जोड़ा है |

इसके अलावा और भी कई घर है जो अभी जल जीवन योजना से वंचित है उन घर में भी नल पहुंचाने की मांग की है | लिखा है कि डूकिया पेट्रोल पंप के पीछे मेघवाल बस्ती है उस वंचित बस्ती में भी अभी तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है | जिसमें गरीब परिवार निवास करते हैं मेघवाल बस्ती के लोग पानी की अपनी जरूरत को लेकर टैंकर के माध्यम से पानी खरीद कर जरूरत पूरी कर रहे है | इस संबंध में कई बार पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को व पंचायत प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है | ज्ञापन देकर बुगालिया ने सुचारु पेयजल व्यवस्था करवाने की मांग की और चेतावनी दी है कि इस जन समस्या की ओर जल्दी उचित कार्रवाई नहीं हुई तो भगत सिंह यूथ ब्रिगेड पंचायत मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी |
तीसरी शिकायत कुचामन गौशाला से सम्बन्धित हे जो भी पंच परसा राम बुगालिया द्वारा की गई

कुचामन सिटी, तहसील कुचामन सिटी पटवार हल्का कुचामन सिटी में खसरा नम्बर 759 रकबा 0.200 हैक्टर, खसरा नम्बर 760 रकबा 0.02 हैक्टर, गै.म. मन्दिर खसरा नम्बर 761 रकबा 1 5200 हैक्टर वर्तमान जमाबन्दी सम्वत् 2074-77 मेंश्री मंजी गौशाला कुचामन के नाम से राजस्व रेकर्ड ें दर्ज है, नकल जमाबन्दी साथ में सलंग्न की गई । जिसका गत खसरा नम्बर 106 है |
2. गौरतलब हे की श्री मंजी गौशाला के नाम से कुचामन सिटी में कोई पंजिकृत गौशाला नहीं है एंव ना ही इस नाम से कोई संस्था या ट्रस्ट अथवा गौशाला भौतिक रूप से संचालित हो रही है, उक्त भूमि सरकारी भूमि है, तथा शहर के नजदीक सटी होने से बहुत ही कीमती जमीन है, लेकिन कछ प्रभावशाली लौगों एव राजनैतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों द्वारा उक्त’ कीमती भमि को हड़पने की नियत से कागजों में कोई श्री मंजी गौशाला के नाम से उक्त जमीन की खातेदारी दर्ज करवा ली है, ताकि उक्त सरकारी जमीन का जनउपयोग हितार्थ कोई उपयोग नही ‘हो एंव कोई सरकारी कार्यालय । विभाग आदि नहीं खोला जा सके तथा गोशाला के नाम पर उक्त जमीन पर लौगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, उक्त श्री मंजी गोशाला के नाम से कुचामन सिटी में कोई गौशाला संचालित नहीं है एंव नाही ट्रस्ट अथवा संस्था द्वारा उक्त जमीन खरीद’ की गई है, केवल गौशाला के नाम से उक्त जमीन की खातेदारी दर्ज करवाली है |

खसरा नम्बर 759, 760, 761 का गत खसरा नम्बर 106 है जो की किसी भी प्रकार से श्री कुचामन गोशाला कुचामन सिटी को ना तो दान में प्राप्त हुई है, ना ही खरीदी हई है, और ना ही स्व राजा श्री हरिसिंह जी के द्वारा दान में दी हुई है, (नकल संलगन है) | इस सम्बन्ध में वर्ष 2023 में श्री कुचामन गोशाला ‘ के अध्यक्ष नंदकिशोर बिडला द्वारा झूठा और कूटरचित शपतपत्र बना कर दिया गया है | जिसका वाद उपखंड कार्यालय में नाम संशोधन हेतू प्रार्थना पत्र 2५|202३ श्री कुचामन गोशाला बनाम तहसीलदार चल रहा है | जिसमे दिया गया शपत पत्र पूर्ण रूप से गलत एव भ्रामेत कर सरकारी भूमि को हड़प करने की नियत से पेश किया है, (शपत पत्र संलगन है) |

उक्त भूमि पर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करके, कूटरचित दस्तावेजों के आधार ” पर सरकारी भूमि पर भू-माफिया लौगों के द्वारा कब्जा कर रखा है, जिससे उक्त जमीन के सम्बन्धित जांच करवायी जाकर एंव भूमि का सीमा ज्ञान करवाया जाकर ‘ सरकार भूमि पर से अवैध अतिकमण हटवाया जावें, ताकि उक्त जमीन को सदुपयोग हो सके ।
शिकायत में यह कहा गया कि उक्त खसरा नम्बर 759, 760, 761 की भमि का सही सीमा ज्ञान करवाया जावें एंव उक्त जमीन के सम्बन्ध में एक राजस्व टीम’ का गठन किया जाकर दस्तावेजों की जांच करवायी जावे एंव जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवायी जाकर अतिक्रमियो के खिलाफ सख्त सं सख्त कानूनो कायवाही कर दण्डित किया जावें, ताकि भविष्य में सरकारी जमीनों पर कोई अतिक्रमण नहीं करे।
Quick News News as quick as it happens