
कुचामन विप्र समाज का सपना आज आखिरकार पूरा हो गया। जब स्थानीय नगर परिषद के पास परशुराम सर्किल के नीव का पत्थर रखा गया। सुबह 9:00 बजे ही ब्राह्मण समाज के लोग नगर परिषद के सामने एकत्रित होना शुरू हो गए थे। छः न्याती ब्राह्मण समाज और अन्य ब्राह्मण समाजों के प्रमुख लोग जब इकट्ठा हो गए तो वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नींव का पूजन शुरू हुआ। सभी समाजों के अध्यक्ष और ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री घनश्याम गोड, विप्र समाज संस्कृत विद्यालय समिति अध्यक्ष श्री मनोज जोशी और मुख्यतः नगर परिषद सभापति श्री सुरेश सिखवाल आदि के हाथों पूजन संपन्न हुआ।

अब बारी आई नींव के पत्थर रखने की तो परंपरा अनुसार जाट के हाथों से नींव का पत्थर रखा जाता है और इसे अतीव शुभ माना जाता है। और इसके लिए पहले से तय था स्थानीय विधायक और राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी के हाथों नींव का पत्थर रखा जाएगा। लेकिन मंत्री महोदय के आने में काफी विलंब हो रहा था। जब काफी समय इंतजार में बीत गया तो नगर परिषद के ही जे ई एन श्री जुगल किशोर चौधरी के हाथों नींव पूजन संपन्न करवाया गया।

जब पूजन संपूर्ण होने को थी तो मंत्री महोदय का आगमन हुआ और उनके आगमन पर उनके ही हाथ से दोबारा नींव पूजन संपन्न हुआ। यानी नींव में दो बार पत्थर रखे गए। मतलब यह हुआ कि भगवान परशुराम का सर्किल अत्यधिक मजबूत बनेगा और चिरकाल तक स्थिरता को प्राप्त होगा। बहरहाल अब शुरू हुआ स्वागत का दौर सामने ही एक पंडाल बनाया गया और वहीं पर एक मंच भी स्थापित किया गया। और वहीं पर श्री मंत्री महोदय, सभापति नगर परिषद, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मारवाड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, सर्व ब्राम्हण समाज अध्यक्ष श्री घनश्याम गोड़,सर्व विप्र समाज संस्कृत विद्यालय समिति अध्यक्ष श्री मनोज जोशी,लायंस क्लब से श्री श्याम सुंदर मंत्री आदि मंच पर विराजे।

वही सभी समाज अध्यक्ष और गणमान्य लोगों द्वारा मंत्री महोदय श्री विजय सिंह चौधरी का माला व साफा पहना कर स्वागत किया गया। साथ में नगर परिषद सभापति श्री सुरेश सिखवाल का भी स्वागत किया गया। वहीं सभी ब्राम्हणो द्वारा मंत्री महोदय को 21 किलो का विशेष गजरा भी पहनाया गया।

मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव उनके हितेषी रहा है अतः उनके इस कार्य के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस सर्कल में जितना भी खर्च आएगा वह स्वयं विधायक कोटे से करेंगे। लगे हाथों उन्होंने नगर परिषद सभापति श्री सुरेश सिखवाल से आह्वान किया कि जल्द से जल्द नगर परिषद की मीटिंग लेकर प्रस्ताव पारित करावे की बस स्टैंड प्रवेश सड़क से लेकर सर्किल तक की सड़क का नामकरण परशुराम मार्ग रखवाया जाए।

इस पर सर्व ब्राम्हण समाज अध्यक्ष ने ब्राह्मण समाज से आग्रह किया कि जहां से परशुराम मार्ग प्रारंभ होता है वहां पर एक भव्य द्वार का निर्माण ब्राह्मण समाज के द्वारा करवाया जाए। सफलतम मंच संचालन श्री सत्य प्रकाश शर्मा “सच” ने किया। बहरहाल आज का दिन कुचामन ब्राह्मण समाज के लिए ऐतिहासिक दिन माना जाएगा। जब उनका वर्षों पुराना सपना परशुराम सर्किल साकार होता दिखाई दिया।
Quick News News as quick as it happens