
कुचामन दिनांक 19 जनवरी 26 : कचामन शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली व सीवरेज परियोजना’ के ‘ कार्य कर रही राजसथान ” नगरीय आधारभुत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत रूडिप के अधीक्षण अभियंता श्री नेमीचंद पंवार के निर्देशन में अधिशाषी अभियंता श्री राजकुमार मीणा के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता श्री अनिल सैनी के सहयोग से आज शहर के तिलक पब्लिक स्कल कृचामन में विद्यार्थी जागरूकता कायक्रम किया गया । इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को परियोजना ये होने वाले लाभों के बारे में, कार्यों में सहयोग. परियोजना का रखरखाव. जल मीटर, जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर किया जागरूक ।

इस कार्यक्रम में पानी के संरक्षण पर बच्चों की भूमिका पर बोलते हुए केप. के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन की कल्पना मुश्किल है, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिए जल की आवश्यकता होती है | जल संसाधन पानी के वह श्रोत है जो मानव जाति के लिए उपयोगी है। जितना हो सके उतना पानी कम खर्च करें पानी को व्यर्थ नहीं बहाएं, सब्जी धोने के बाद पानी को पेड़ पौधो में डाले, फर्श को पाइप से धोने की बजाय पौछे से साफ करें, सेविंग करते वक्त नल को खूला ना छोड़े मग में पानी लेकर सेव करें इस प्रकार की छोटी-छोटी आदतो से बह़त सारा पीने वाला पानी बचाया जा सकता ‘है जो आज की बचत और कल का भविष्य है।

साथ ही ने सामुदायिक जागरूकता की सविता शर्मा ने स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है 70 प्रतिशत बीमारिया अशुद्ध जल व अस्वच्छता के कारण होती है जहॉ स्वच्छता है वहॉ स्वास्थ्य ‘है स्वच्छ रहने से हमारे अच्छी सोच विकासित होत्ती है स्वच्छ रहने से विचारों में सकारात्मकता आती है एव स्वच्छता का मह़ल्व सभी लोगों के जीवन में है । आप सभी बच्चों से अपील है कि घरों से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर ना डालें नगर परिषद द्वारा आने वाले कचरा संग्रहण वाहन में ही डाले अपने शहर को साफ सुन्दर स्वच्छ बनाये रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इसी क्रम में तिलक पब्लिक स्कुल के संस्थापक श्री कन्हैयालाल मोहनपुरिया ने आरयआईडीपी परियोजना के विकास कार्यो से होने वाले लाभों के बारे में छात्र-छात्राओं से कहा कि शहर स्वच्छ व सुन्दर बनेगा साथ ही पेयजल परियोजना से पानी की समस्या से निजात मिलेगी इसमें हम सब का सहयोग अपेक्षित है।इसी कम में तिलक पब्लिक स्कल के अभिषेक जी ने अपने उद्बोधन में बोलते हुये कहा कि कुचामन शहर में आरयूआईडीपी परियोजना का जहॉ भी कार्य प्रगति पर है वहा पर नहीं जाए, उन जगहों से बचकर निकलें साथ ही कहा कि विकास कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करें।स्थानीय विद्यालय परिवार के रणजीत कंसोटिया, विश्वास प्रजापति, राधा कुमावत, झमक कुमावत एवं एल एण्ड टी किशन सिंह ने भी कार्यक्रम में शिएकत कर बच्चों का मनाबल बद्गाया व पानी की बचत के लिये प्रोल्साहित कि्या ।
Quick News News as quick as it happens