Thursday , 5 February 2026

पेश की सामाजिक समरसता की मिसाल

 कुचामन के नजदीकी ग्राम दीपपुरा निवासी समाजसेवी श्री प्रभु राम पोषक  के पुत्र रामनिवास पोषक ने आज वाल्मीकि समाज के एक जोड़े को अपने घर बुलाकर भोजन करवाया। ऐसा करके श्री रामनिवास पोषक ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।कुछ दिन पहले वाल्मीकि समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में जो की स्थानीय कुमावत भवन में आयोजित किया गया था। वहां भी रामनिवास पोषक ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

          आज जिस कन्या का पाणिग्रहण संस्कार रामनिवास पोषक ने अपने हाथों से करवाया था उसी कन्या को उसके पति सहित और अन्य परिजनों सहित अपने घर सामूहिक भोज पर आमंत्रित किया। यहां पर उनके परिवार ने उनका यह बेहतरीन स्वागत किया और उसके बाद उनके साथ अपने साथ बिठाकर भोजन प्रसादी भी ग्रहण की। 

            और अंत में उन्हें यथा योग्य सम्मान देकर ससम्मान विदा किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों नांवा और चितावा में भी श्री रामनिवास पोषक ने जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की थी। और इसके लिए उन्हें मुकदमो का भी सामना करना पड़ा था। बहरहाल श्री पोषक ने वाल्मीकि समाज के जोड़े को अपने घर भोजन करवा कर सामाजिक समरसता की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मण्डी जैनीबाई …