
लीजिए दोस्तों एक बार फिर से पेश है “उड़ता कुचामन” समय-समय पर क्विक न्यूज़ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए कुचामन में व्याप्त सामाजिक बुराइयों पर आवाज उठाता रहा है। आइये आज एक बार फिर से कुचामन में व्याप्त नशे के हालात, नशे की सौदागरों की हठ धर्मिता, और अभिभावकों की उदासीनता पर सवाल उठता क्विक न्यूज़ का यह कार्यक्रम “नशे की गिरफ्त में कुचामन”। कुचामन में हर कॉलेज स्कूल के आसपास चाय पानी के ढाबे और उन ढाबे पर खुलेआम बिकता नशा कुचामन के छात्रावास और छात्रावासो में देर रात तक झूमता युवा वह युवा जिनके बारे में उनके अभिभावकों कई सपने सजाए और उन्हें अच्छी शिक्षा के लिए शिक्षा नगरी कुचामन भेजा। यहां आकर क्या हासिल हुआ सिगरेट, गांजा एमडी,बीयर शराब आदि का खुलेआम नशा।

डीडवाना रोड पर स्थित एक छात्रावास की शिकायत कई बार वहां की कॉलोनी वासियों ने हर स्तर पर की लेकिन सिर्फ हताशा हाथ लगी। देखिए प्रस्तुत सीसी टीवी वीडियो में रात 2:00 बजे नशे की हालत में युवाओं का तांडव। कॉलोनी वासी पूरी तरह परेशान है उपखंड अधिकारी,आयुक्त, जिला कलेक्टर तक को शिकायत की लेकिन कोई असर नहीं।

अंत में आज जब क्विक न्यूज़ को इस बारे में पता चला तो पूरी सूचना कॉलोनी वासियों से ली। और देखिए अपनी पूरी स्क्रीन पर कॉलोनी वासियों की शिकायतें और वीडियो। बात यही नहीं रुकती दोस्तों डीडवाना रोड पर ही स्थित एक चाय का रेस्टोरेंट बाहर से साधारण सा दिखाई देने वाला यह ढाबा अपने अंदर कई रहस्य समेटे है। वहीं दो-चार स्टूल बेंच आदि लेकिन पास ही की गली में जो कि आगे से बंद है। यानी आम आदमी का वहां पहुंचना भी मुश्किल है। गली में बाकायदा केबिन बने हुए हैं अच्छी क्वालिटी का फर्नीचर भी लगा है। और लड़के लड़कियों उड़ा रहे हैं सिगरेट की धुएं के छल्ले साथ ही चीयर्स की आवाजे भी आ रही है।

देखिए संलग्न वीडियो जो की क्विक न्यूज़ ने जाकर लिया है। कई बार क्विक न्यूज़ के सहयोगियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं वही कॉलोनी वासी इस सबसे परेशान है यहां वहां गुहार लगाते हैं लेकिन परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है।

इससे पहले क्विक न्यूज़ ने किशनगढ़ हनुमानगढ़ हाईवे पर रेलवे स्टेशन से लेकर राणासर तक विभिन्न होटलों में होने वाले देह व्यापार पर आवाज उठाई थी। कुछ दिनों तक अभियान चला कर धर पकड़ भी की गई प्रशासन द्वारा। लेकिन आज फिर से वही हालात है बल्कि यह कहा जाए कि पहले से ज्यादा देह व्यापार होने लगा है। क्विक न्यूज़ के सहयोगी मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुन्नालाल काछवाल का कहना है कि “कुचामन जैसी शांत शहर में इस तरह की गतिविधियों पर जल्द ही रोक नहीं लगती है तो एक बड़े आंदोलन का आगाज मानवाधिकार आयोग के बैनर तले किया जाएगा”।

वहीं पंच परसाराम बुगालिया ने भी इस पर गहरा आक्रोश व्यक्ति किया है। पंच परसा राम बुगालिया के अनुसार “
कुचामन शहर को शिक्षा नगरी और संस्कारों की धरती के रूप में जाना जाता था लेकिन आज कुछ असामाजिक तत्वों और नशा माफियाओं ने इस पहचान को कलंकित करने का काम कर रहे है समाचारों और अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी में आया है कि शहर में अवैध नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है और जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं, जो बेहद चिंताजनक और निंदनीय है

यह सिर्फ कानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है, यह हमारे युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला है नशे के जाल में फंसाकर हमारी नई पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है अगर समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में इसके भयावह परिणाम पूरे समाज को भुगतने पड़ेंगे I हम प्रशासन और पुलिस विभाग को चेतावनी देना चाहते हैं कि अब ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, वरना जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी I
कुचामन की जनता अब जाग चुकी है और अपने शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी किसी भी कीमत पर नशा माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा Iकुचामन को नशा मुक्त बनाना अब हमारी प्राथमिकता है I

वही लायंस क्लब कुचामन फोर्ट के संस्थापक अध्यक्ष लायन श्री राम काबरा का कहना है कि वैसे तो हम समय-समय पर कच्ची बस्तियों में लोगों को इस विषय पर जागरुक करते रहते हैं। लेकिन आज जब क्विक न्यूज़ के माध्यम से स्थिति की भयावहता का हमें पता चला है तो हम और हमारी संस्था के साथ विभिन्न छात्रावासों और छोटे चाय पानी के ढाबो पर जाकर भी नशे के खिलाफ समझाइश करेंगे। श्री काबरा के अनुसार युवाओं को दमन या जबरदस्ती के बजाय समझाइश ज्यादा कारगर सिद्ध होगी।

आरटीआई एक्टिविस्ट चतुर्भुज शर्मा के अनुसार कुचामन सिटी को नशा मुक्त करवाना अत्यंत ही आवश्यक है। क्योंकि आसानी से उपलब्ध होता नशा युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है और यह नशा छात्र-छात्राओं को आसानी से होटल ढाबों पर उपलब्ध हो रहा है। जिससे युवा विद्यार्थी अपने अभिभावकों को की आंखों में धूल झोंकते हुए पथभ्रष्ट हो रहे हैं। हम लोग हमारे स्तर पर जल्द ही नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।जिससे हमारा प्यारा शहर कुचामन नशा मुक्त हो सके।
वहीं महावीर इंटरनेशनल के श्री सुभाष पहाड़ियों ने भी इस विषय पर अपने व्यक्तिगत विचार रखते हुए कहा I
किसी दैश की भविष्य ओर तरक्की देश के युवाओं पर टिकी होती हे देश का युवा अगर नशा करता हे तो उनका जीवन अंधकार में व परिवार समाज देश की प्रगति मे बाधक हे

शिक्षा नगरी के अधिकांश युवा पीढ़ी नशा कारोबारीयों के चुंगल मे कैद है इसका कठोरता से सरकार, पुलिस प्रशासन, सामाजिक संगठनो द्वारा इसका समाधान नहीं होने पर भारत का भविष्य अंधकारमय होगा सभी को हर तरफ फेले इस नशा कारोबार का खात्मा करने मे सहयोग करना चाहिए।
Quick News News as quick as it happens