
दो पक्षों के विवाद की एक घटना कुचामन में मंगलवार की रात सामने आई। जिसमें तीन युवको से गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है।
हुआ कुछ ऐसा कि स्थानीय चेजारों के मोहल्ले के रहने वाले राजेंद्र सिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष में थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनका पुत्र लोकेंद्र सिंह उम्र 15 वर्ष,भतीजा पुष्पेंद्र सिंह और रुद्र प्रताप सिंह मंगलवार रात करीब 11:40 पर शादी समारोह से भोजन करके लौट रहे थे।

वही छिपा मोहल्ले में मस्जिद के पास कुछ लोगों ने रास्ते में बाइक लगाकर उन तीनों लोगों को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने यूवको पर धर्म विशेष के नारे लगाने का दबाव बनाया था। जब लोकेन्द्र ने इसका विरोध किया तो अकरम, सोहेल, युसूफ, अब्बास, शकील, कॉकरोच,रिजवान, रियान पुत्र आमीन निवासी घाटी कुआ और उनके साथ लगभग 10-15 अन्य लोगों ने मिलकर दोनों को बुरी तरह पीटा।

घटना के बाद जब लोकेंद्र ने अपने चाचा दौलत सिंह को फोन करके घटना की सूचना दी तो दौलत सिंह मौके पर पहुंचे तो हमलावर युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद राजेंद्र सिंह ने कुचामन खाने में आरोपियों के खिलाफ नाम जद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

उक्त घटना में लोकेंद्र और पुष्पेंद्र को गंभीर चोटे भी आई है। घटना के बाद आज सुबह के चेजारों के बास क्षेत्र से काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर पुलिस थाना पहुंच गए। तथा थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। आइये सुनते है घटना के संबंध मे बच्चों के पिता की बात एवं क्षेत्र की महिलाओं की बात।

दोस्तों यहां पर यह बात भी गौरतलब है उक्त मस्जिद के पास काफी युवक एक साथ हमेशा बैठे रहते हैं और दिन में काफी अश्लील शब्दावली का उपयोग करते हैं। ऐसा क्षेत्र की महिलाओ का कहना है। इस वीडियो में महिलाओं कों आपने सुन लिया होगा।

पुलिस ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है और अपराधियों की तलाश में सुबह ही निकल पड़ी है।लेकिन अपराधियों को पकड़ने में सफलता पुलिस को लगभग 4:00 बजे हाथ लगी समाचार लिखे जाने तक शांति भंग के आरोप में पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Quick News News as quick as it happens