Thursday , 5 February 2026

तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर का समापन , 984 लाभान्वित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारीता विभाग राजस्थान व भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सयुंक्त तत्वाधान में विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में व्यवस्था सहयोगी महावीर इंटरनेशनल कुचामन व गोपालचंद, प्रदीप, अभिषेक पहाडिया, सन्तोष, प्रवीण, विपिन पहाडिया, नथमल श्रीमती इन्द्रा सुभाष गंगवाल परिवार, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अजमेर सचिव सुरेश मेहरा, महावीर इन्टरनेशनल के शिविर प्रभारी सुभाष पहाड़िया, अध्यक्ष रामावतार गोयल, सम्पत बगडीया, सुरेन्द्रसिंह दीपपुरा, जिला परिविक्शा एवं समाज कल्याण अधिकारी जयप्रकाशजी डीडवाना, महेन्द्र कुमावत कुचामन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, रजनीश चैधरी, धनश्याम चैधरी, महेशजी, सोहनजी ने अंतिम दिवस पर दीप प्रज्जवलन कर शिविर का शुभारम्भ किया।

संस्था सचिव अजित पहाड़िया, अशोक अजमेरा ने बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान से शिविर के अंतिम दिवस 984 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल-120, व्हील चेयर-100, बैशाखी-42, कृत्रिम हाथ-15, जयपुर फुट-33, केलीपर-89, ब्लाइन्ड स्टीक-5, स्टीक-100, वाॅकर-5, कान की मशीन-296 आदि उपकरण वितरीत किये गये। सुभाष पहाड़िया ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन 75 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग में पालनहार योजना में 30, पेंशन सत्यापन में 45, पेंशन चिन्हित 15, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 12 दिव्यांगों, मुख्यमंत्री बाल सम्बल योजना में 2 का चिन्हिकरण किया गया, जो शिविर की विशेष उपलब्धि रही।

शिविर संयोजक नन्दकिशोर बिडसर, कमल गौड, सुरेश गंगवाल के अनुसार ‘‘गोदी में आए चलकर गए’’ सभी दिव्यांग्जनों व परिजनों के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था संस्था के द्वारा की गई। रामावतार गोयल व अशोक अजमेरा ने बताया कि राम काबरा, लालाराम सरपंच, महेश लढ्ढा, प्रकाश मेहरड़ा, अमित पहाड़िया, राजेश अग्रवाल, नरेन्द्र जैन, श्रीकांत मिश्रा, सत्यनारायण कुमावत, नवाब ने शिविर का अवलोकन कर संस्था के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

संस्था सदस्य सुनिल माथुर, जीवण सिंह, किशोरजी सेवदा, रतन प्रधान, पवनजी सांभरवाला, कैलाशजी पांड्या, नरेश जैन, प्रदीप काला, बलराम प्रधान, कपिल शर्मा, आनन्द सेठी, अभिषेक पाटनी, कार्तिक गोयल, विकास नीतु पाटनी, गौरव खुशबु पाटनी, सुनिता ग्ंागवाल, कोमल ग्ंागवाल, सोहनलाल शारदा वर्मा, गोवर्धन गोयल, सुभाष गंगवाल, राॅबिन पहाड़िया, विजय कौर, सुनिता जैन, कोमल जैन, सरोज पाटनी, बबीता अजमेरा, इन्द्रा गंगवाल, नीतू पाटोदी, इन्दु सेन, शिखा अग्रवाल व वीर-वीरा, युवा सदस्यों ने शिविर में अपनी निःस्वार्थ सेवाएं दी।

         शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख भागीरथजी चैधरी, अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक मुकेशजी चैधरी, भामाशाह प्रदीपजी पहाडिया, सन्तोष जी पहाडिया, सुभाष जी गंगवाल, जोन सचिव कैलाशजी, सुभाषजी पहाड़िया मंचासीन रहे। रामावतार गोयल ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की जयपुर-अजमेर टीम रामरायजी, प्रदीपजी, पवनजी, अशोकजी, भानसिंहजी, दिनेशजी, नरेन्द्रजी, रोहितजी, अरविन्दजी, बलरामजी, जीवतरामजी, दीपकजी, राधेश्यामजी, जुगल किशोरजी, पप्पूजी, तरूणजी का अनुकरणीय सेवाएँ  देने पर संस्था द्वारा तिलक, दुपट्टा , साफा, मोमेन्टो से सम्मानित किया गया।

सुभाष पहाड़िया ने सभी सदस्यों, भामाशाह, चिकित्सीय टीम, समाज कल्याण विभाग पत्रकार बंधु,गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सफल मंच संचालन रामावतार गोयल ने किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मण्डी जैनीबाई …